बागेश्वर: जिला पंचायत अध्यक्ष पर आउटसोर्सिंग के माध्यम से रिश्तेदारों को नौकरी दिलाने का आरोप!

Please Share

बागेश्वर: कांग्रेस के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी औऱ वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष बेजीपी के बसंती देव के बीच ज़मकर आरोप प्रत्यारोप का घमासान इन दिनों जमकर चल रहा है।

तीन महीने के कार्यकायल में बागेश्वर बीजेपी जिला पंचायत अध्यक्ष पर कांग्रेस के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष ने आउट सोर्सिंग के माध्यम से अपने भांजा, भतीजे और देवर को जिला पंचायत में नौकरी पर रख दिया है। इस नियुक्ति को लेकर सदन तक को विश्वास में नहीं लिया गया। पिछले दरवाजे से तीनों को नौकरी दे दी गई। अब कांग्रेस ने जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की बात कही है।

उन्होंने कहा कि निदेशक पंचायतराज संजीव कुमार नाथ के हस्ताक्षरयुक्त नियुक्ति पत्र में कनिष्ठ अभियंता के पद पर हरीश सिंह, कनिष्ठ सहायक चतुर सिंह तथा श्याम सिंह के नाम हैं। ये तीनों जिला पंचायत अध्यक्ष के नजदीकी रिश्तेदार है। इनकी तैनाती पर्यावरण एवं जन कल्याण समिति किच्छा के माध्मय से दी गई है।

उन्होंने ने कहा कि बगैर सदन को विश्वास में लिए रिश्तेदारों को नौकरी पर रखना घोर अनियमितता है। पूरे मामले की जांच कर अध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस मामले में कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी। जरूरत पड़ी तो न्यायालय की शरण में भी जाएंगे।

वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष ने आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि नियुक्तियां उन्होंने नहीं कि हैं बल्कि शासन स्तर से हुई हैं। उन्होंने कहा कि वे पूरी तरह जांच के लिए तैयार हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply