मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने लॉकडाऊन को सख्ती से लागू करने के दिए निर्देश

Please Share

देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रशासनिक अधिकारियों को लॉकडाऊन को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से भी आग्रह किया है कि “कोरोना वायरस संक्रमण“ के बचाव के लिए राज्य में 31 मार्च 2020 तक लॉकडाउन किया गया है।

उन्होने यह भी कहा है कि “आपका सुखद स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता है। आपको अवगत करवा दें कि आवश्यक सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। अतः आप इस अवधि तक अपना-अपना सहयोग दें। कृपया इस अवधि में अपने घर पर ही बनें रहें। कोरोना वायरस हमारे लिए एक नई चुनौती लेकर आया है। इस चुनौती से निपटने लिए सरकार पूरी तरह से तैयार है। बिजली, पानी, हेल्थ, सेनिटेशन, परिवहन जैसी आवश्यक सुविधाएं पहले की ही तरह उपलब्ध हैं। खाद्यान्न, तेल सब्जियाँ, फल, पेट्रोल, डीजल आदि रोजमर्रा की जरूरतों की सप्लाई में भी किसी तरह की कमी नहीं है। आगे भी सभी आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की आसानी से उपलब्धता सुनिश्चित की जाएंगी।”

साथ ही उन्होने यह भी कहा है कि “हमारे लिए आप सभी का सहयोग बहुत जरूरी है। सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करें। अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल सरकारी प्रामाणिक सूचनाओं पर विश्वास रखें। कृपया लॉकडाऊन के दौरान बाहर बिल्कुल न निकलें।”

..

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply