धारचूला में फंसे नेपाली मजदूरों ने नेपाल के द्वारा झूला पुल नहीं खोले जाने पर किया अन्तराष्टीय पुल पर पथराव, एसडीएम व भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचे मौके पर

Please Share

दीपक जोशी की रिपोर्ट

पिथौरागढ़  – धारचूला में फंसे नेपाली मजदूरों ने नेपाल के द्वारा झूला पुल नहीं खोले जाने के विरोध में अन्तराष्टीय पुल पर पथराव किया।यह खबर सुनते ही धारचूला के एसडीएम, भारी संख्या में पुलिस बल और एंल एस एस बी के जवान मौके पर पहुंचे। आनन फानन में पंहुचे एसडीएम और पुलिस द्वारा किसी तरह नेपाली मजदूरों को समझाया गया।  हालाँकि ऐसी स्थिती के बावजूद इस सब नेपाली मजदूरों की रहने व भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है। धारचूला प्रशासन द्वारा जवाहर सिंह नबियाल स्टेडियम में फंसे नेपाली मजदूरों की रहने की व्यवस्था की गई।

धारचूला प्रशासन द्वारा इन नेपाली मजदूरों को पूरा सहयोग दिया जा रहा है साथ ही नेपाल सरकार के साथ लगातार इस मुद्दे को लेकर बात हो रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा- कोरोना हारेगा, उत्तराखंड जीतेगा, देखें क्या कुछ कहा मुख्यमंत्री ने

उत्तराखंड कोरोना हेल्थ बुलेटिन-30/03/2020

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply