कूड़ा उठाने वाला वाहन दुर्घटनाग्रस्त, नगर पालिका कर्मचारी की मोत

Please Share

देहरादून: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नगर पालिका विकास नगर का घरों से कूड़ा उठाने वाला वाहन आज दिनांक 12/04/2020 को समय लगभग 13:30 बजे कूड़ा घाटी से वाहन खाली करके वापस आते समय मोर्चरी के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में मौजूद नगर पालिका में संविदा पर नियुक्त कर्मचारी राहुल गंभीर घायल हो गया। राहुल कूड़ा वाहन पर हेल्पर का कार्य करता था। राहुल को गंभीर अवस्था में राजकीय संयुक्त चिकित्सालय विकासनगर तत्पश्चात लेहमन अस्पताल ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों द्वारा राहुल को मृत घोषित कर दिया गया। राहुल के शव का पंचायतनामा की कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

उत्तराखंड कोरोना वायरस हेल्थ बुलेटिन: 12/04/2020, 05:00 PM

मृतक राहुल पुत्र ऋषिपाल, निवासी बाल्मीकि बस्ती, विकासनगर का रहने वाला है जिस की उम्र 24 वर्ष है।

लॉक डॉन में बिना परमिशन के सामान बेचना वाले 3 लोगों को भेजा गया क्वॉरेंटाइन सेंटर

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply