नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने जिस प्रकार का झूठ बोला है, वे अपने प्रकाशता पर है-प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बंसीधर भगत

Please Share

देहरादून: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंसीधर भगत ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार कोरोना महामारी से निपटने के लिए बेहतर काम कर रही है। उन्होंने इस आपदा की घड़ी में काॅग्रेस को राजनीति ना करने की सलाह दी और नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के उस दावे को पूरी तरह से सफेद झूठ बताया, जिसमें उन्होंने क्वारंटाइन किए गए पहाड़ के लोगों को उनके घर पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री से बात करने का वक्तव्य दिया था।

उत्तराखंड कोरोना वायरस स्वास्थ्य बुलेटिन (COVID-19), 17/04/2020: आज शाम 05:00 की रिपोर्ट

भगत आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना महामारी की स्थिति शुरूआत से सामान्य रही है। जमातियों के कारण संक्रमित लोगों की संख्या में थोड़ा परिवर्तन हुआ है। मगर प्रदेश सरकार की सतर्कता व सजगता के चलते स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने लाॅक डाउन के दौरान कुछ अपवादों को छोड़कर आम जनता के संयम और धैर्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि आम जनमानस विशेषज्ञों व सरकार की सलाह व एडवाइजरी का निरंतर पालन करती रही तो जल्द ही महामारी पर काबू पाया जा सकता है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेस वार्ता (17 अप्रैल)

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भगत ने लाॅक डाउन के कारण आर्थिक स्थिति को लेकर कांग्रेस द्वारा सवाल उठाए जाने को उनका विपक्षी धर्म बताया। उन्होंने कांग्रेस द्वारा आर्थिक पैकेज घोषित किए जाने की मांग पर कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा लगातार सभी वर्गो के लिए तमाम योजनाएं संचालित की जा रही है और किसी के भी हितों की अनदेखी नहीं की जा रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता आपदा के समय में भी सियासत कर रहे हैं और श्रेय की राजनीति से बाज नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष हृदयेश ने दावा किया था कि मैदानी क्षेत्रों में क्वारंटाइन किये गए पहाड़ी क्षेत्रों के लोगों को उनके घर पहुंचाने के लिए हृदयेश ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से बात की। भाजपा अध्यक्ष ने दावा किया कि नेता प्रतिपक्ष की मुख्यमंत्री से किसी प्रकार की कोई बातचीत नहीं हुई। इसके विपरीत भगत ने मुख्यमंत्री समेत शासन के के तमाम वरिष्ठ अधिकारियों से इस संबंध में बातचीत की और ऐसे लोगों को घर पहुंचाया गया।

वर्ना कार की एक पेड़ से जबरदस्त टक्कर, एक की मौत, एक घायल

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए प्रदेश अध्यक्ष बंसीधर भगत से बातचीत कर पार्टी द्वारा जरूरतमंदों की मदद के लिए चलाए जा रहे अभियान को लक्षित व पुर्नसंगठित करने पर जोर दिया। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अजेंद्र अजय ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा व राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष ने लाॅक डाउन के दौरान असहाय, गरीबों, बुजुर्गों आदि की सहायता के लिए चलाए जा रहे अभियान की समीक्षा की। नड्डा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के सक्रिय सहयोग से यह अभियान पूरे देश में सफल रहा है। उन्होंने कहा कि लाॅक डाउन की अवधि बढ़ने के कारण इस अभियान को पूर्नसंगठित करने की जरूरत है और इसे टारगेटेड किया जाए। उन्होेंने खासकर प्रवासी मजदूरों की चर्चा की और इस ओर विशेष ध्यान देने की जरूरत बताई।

लॉक डाउन का अनुपालन न करने व नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध की गई कार्रवाई

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि 20 अप्रैल के पश्चात कुछ क्षेत्रों में लाॅक डाउन में कुछ शर्तों के साथ ढील दी जाएगी। मगर तब भी लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग और फेस कवर का प्रयोग करने का आग्रह जारी रखना है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किए गए सात आग्रहों की याद दिलाते हुए आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा। उन्होने कोरोना महामारी से निपटने के लिए केंद्र सरकार के प्रयासों की विस्तार से चर्चा की और कहा कि भारत सरकार के प्रयासों की विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी सराहना की है।प्रदेश अध्यक्ष भगत ने प्रदेश में पार्टी द्वारा चलाए गए अभियान की जानकारी दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष से वीडियो काफ्रेंसिंग के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष भगत ने आज सभी जिलाध्यक्षों से फोन पर बातचीत कर केंद्रीय नतृत्व के निर्देशों का तत्परता से पालन करने को कहा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply