गरुड चट्टी, लक्ष्मण जुला में 06 मिले विदेशी नागरिक, छुपे थे पत्थरों की गुफा में, भेजा गया संगरोध केंद्र

Please Share

लक्ष्मण झूला: थाना लक्ष्मण झूला, पौडी गढवाल से जानकारी मिली कि नीलकंठ बाईं पास तिराह (दोबाटा) से करीब एक किलोमीटर आगे गरुड चट्टी की और है कई विदेशी नागरिक गंगा किनारे, बडे बडे पत्थरों की गुफा में रह रहे है। जिनको थाना लक्ष्मण झूला स्थानीय पुलिस एवम् अभिसूचना इकाई यूनिट लक्ष्मण जुला की संयुक्त टोम द्वारा सर्च अभियान चला कर खोजा गया तो उक्त गंगा किनारे, बहे बडे पत्थरों की गुफा में 06 विदेशी नागरिक मिले, जिनके द्वारा पूछताछ करने पर बताया गया कि वे दिनांक 24.03.2020 से यहाँ आकर गुफा में रह रहे है। इससे पूर्व वे मुनि की रेतो क्षेत्र में होटल में रह रहे थे क्योंकि उनका रुपए और सामान खो जाने के कारण यहाँ आकर रह रहे है। जिनको राजकीय अस्पताल लक्ष्मण झूला ले जाकर मेडिकल परीक्षण कराने के उपरान्त लक्ष्मीनारायण मन्दिर स्वर्गाश्रम ट्रस्ट रामज़ुला में संगरोध केंद्र भेजा गया। यह विदेशी यूक्रेन, तुर्की, फ्रांस, फ्रांस, अमेरीका और नेपाल के नागरिक है

उत्तराखंड कोरोना वायरस स्वास्थ्य बुलेटिन (COVID-19), 18/04/2020, शाम छह बजे तक की रिपोर्ट, पड़ें विस्तार से

भारतीय जनता पार्टी के कई सज्जन अध्यक्ष रहे लकिन उन्होंने कभी भी असंसदीय भाषा का उपयोग नहीं किया-कांग्रेस

 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply