लॉक डाउन के दौरान सब्जी की आड़ में करोड़ों रुपयों की स्मैक की तस्करी

Please Share

देहरादून: पुलिस से जानकारी मिली कि दिनांक 17-04-2020 को विकास नगर पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग ट्रक में आवश्यक सेवा की आड़ में नम्बर दो का सामान लाने वाले हैं, जिस पर पुलिस द्वारा संपूर्ण थाना क्षेत्र/सम्भावित सथलों में उक्त ट्रक की तलाशी की जा रही थी। लकिन ट्रक का कुछ पता नहीं चल पाया। सूचना देने वाले मुखबिर को पुनः उक्त ट्रक की तलाश में लगाया गया। दिनांक 18-04-20 को पुनः टीम द्वारा सुबह से ही क्षेत्र में सुरागरसी-पतारसी की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि जिस ट्रक के बारे में कल बताया था वह ट्रक अभी मोदी ग्राउंड हरबर्टपुर में खड़ा है, जिसमें बैठे दोनों व्यक्ति संदिग्ध लग रहे हैं।

पढ़ें:बाबा बद्रीनाथ के रावल भी 2 से 3 दिनों में पहुंचगे जोशीमठ

इस सूचना पर गठित पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मौके पर जाकर चैक करने पर ट्रक में पीछे हरी मिर्च के बोरे भरे मिले। ट्रक में आगे आवश्यक सेवा सब्जी का स्टीकर लगा था। पुलिस टीम को देखकर अन्दर बैठे दो व्यक्ति मौके से भागने का प्रयास करने लगे जिसपर दोनों को घेर कर मौके पर ही पकड़ा गया। सख्ती से पूछताछ करने पर पकड़े गए दोनों व्यक्ति शेरदीन व अशफाक के द्वारा बरेली से भारी मात्रा में स्मैक लाने की बात स्वीकार की गई। तब एनडीपीएस एक्ट में निहित प्रावधानों के अंतर्गत कार्यवाही कर उनपर थाना विकासनगर में अभियोग पंजीकृत किया गया।

पढ़ें:बाबा केदारनाथ के रावल पहुंचे उखीमठ, घर पर किया गया संगरोध

अभियुक्त शेरदीन ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि “साहब मैं पूर्व में भी स्मैक तस्करी में 03 बार पकड़ा जा चुका हूँ। चूँकि लाकडाउन के समय स्थानीय एवं आसपास के क्षेत्र में बरेली से स्मैक नही आ पा रही थी और लोकल तथा आसपास के क्षेत्र में स्मैक की भारी कमी हो गयी थी, तब मेरे द्वारा अब्बास से सम्पर्क किया गया और कहा गया कि किस तरह बरेली से स्मैक लायी जा सकती है। अब्बास नें मेरा सम्पर्क ट्रक मालिक इमरान से करवाया और इमरान नें कहा कि मेरा आढत का काम है, मेरे पास ट्रक है, उसमें आवश्यक सेवा का स्टीकर लगाकर सब्जी लेने के बहाने बरेली ले जाओ और स्मैक खरीदकर ले आओ। इस लायी गयी स्मैक को अभी रोककर स्कूल / कालेजों के खुलने पर इसमें पढने वाले बच्चों को एवं ओद्यौगिक क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों को ऊँचे दाम पर बेचकर हम तीनों भारी मुनाफा कमा लेंगे। इमरान नें यह भी कहा था कि मुझसे फोन पर बात मत करना। अब्बास को हम इसलिए भी साथ में नही ले गये थे कि ट्रक मालिक इमरान नें कहा था कि अगर 03 आदमी ट्रक में जायेंगे तो पुलिस जगह-जगह पूछताछ करेगी । योजना के तहत हमनें बरेली जाकर आवश्यक सेवा (सब्जी) की आड़ में फतेहगंज पश्चिमी बरेली के रहने वाले मामू नाम के व्यक्ति से कुल 500 ग्राम स्मैक खरीदी एवं पुलिस – प्रशासन को चकमा देने के लिए ट्रक में मिर्च भरकर सब्जी की आड़ में स्मैक लेकर आये। हमारे बीच यह तय हुआ था कि ट्रक ड्राईवर मुझे धर्मावाला छोड़ देगा एवं स्वयं ट्रक लेकर सहारनपुर चला जायेगा और हमने ट्रक हरबर्टपुर एक ग्राउण्ड में खड़ा कर दिया। किन्तु दिनाँक 18/04/2020 की सुबह को जब हमें हरबर्टपुर से जाना था तो हमारी गाड़ी खराब हो गयी थी, इंजन स्टार्ट नही हो पा रहा था।”

पढ़ें: जानिए 20 अप्रैल 2020 से कौन कौन से क्षेत्र खुलने जा रहे है

अभियुक्तगणों द्वारा यह भी बताया गया कि लाकडाउन के समय इस स्मैक की काफी अच्छी कीमत उन्हें प्राप्त होती। पूछताछ में प्रकाश में आये व्यक्तियों के विरुद्ध साक्ष्य संकलन कर एवं बरेली के तस्कर को भी विवेचना में शामिल कर गैंगस्टर एक्ट में भी कार्यवाही की जायेगी। अभियुक्तों को आज माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्तों में अशफाक अहमद पुत्र शकूर अहमद निवासी ताल्हापुर, थाना बिहारगढ़, जनपद सहारनपुर, उ0प्र0, उम्र- 37 वर्ष और शेरद्दीन पुत्र नजीरुद्दीन निवासी माजरी थाना सहसपुर, जिला देहरादून, उम्र- 52 वर्ष शामिल है।

बरामदगी में 500 gm मादक पदार्थ स्मैक पकड़ी गयी जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग करीब 02 करोड़ रुपये है। विकासनगर टीम द्वारा किए गए उक्त उत्कृष्ट कार्य करने पर  2500/- नगद पुरस्कार की घोषणा की गई है।

पढ़ें: लॉक डाउन के दौरान भी चोरी

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply