2.5 लाख की अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

Please Share

पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ पुलिस ने आज अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए, गुप्त सूचना के आधार पर कोतवाली पिथौरागढ़ एवं एस0ओ0जी0 की टीम द्वारा शारदा स्टेशनर्स के पास वाली गली के निकट के0एम0ओ0यू0 स्टेशन से 76 पेटी अंग्रेजी अवैध शराब व बीयर बरामद की गई।

पढ़ें: उत्तराखंड कोरोना वायरस स्वास्थ्य बुलेटिन (COVID-19) 21/04/2020 शाम 05:30 तक की रिपोर्ट

इस सम्बन्ध में कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा-60 आबकारी अधिनियम, 188 /269 भा0द0वि0 व 51 (B) आ0प्र0अधि0-2005 में अभियोग पंजीकृत किया गया। मौके से अभियुक्त प्रेम प्रकाश जोशी, पुत्र तारा दत्त जोशी, निवासी ग्राम रतवाली, पोस्ट नाकोट, पिथौरागढ़ को हिरासत में लिया गया।

पढ़ें: COVID-19 पर किए गए कार्यों और तैयारियों पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेस वार्ता

बरामद की गई अवैध शराब एक गोदाम में छुपाकर रखी गई थी जिसमे 14 पेटी नॉटी बॉय व्हिस्की व 62 पेटी बीयर बरामद हुई। पुलिस द्वारा वैधानिक कार्यवाही जारी है। पकड़ी गयी शराब की अनुमानित कीमत लगभग 2.5 लाख है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply