नोटबंदी से भी तगड़ा झटका देने की तैयारी में केंद्र सरकार, छिन जायेगा आपका यह अधिकार!

Please Share

नोटबंदी से भी तगड़ा झटका देने की तैयारी में केंद्र सरकार, छिन जायेगा आपका यह अधिकार! 2 Hindi News Bharat »

नई दिल्ली: केंद्र सरकार अब आपको एक और झटका देने को तैयार है, और ये झटका आपको इतना गहरा लग सकता है कि आप छटपटायेंगें, बडबड़ायेंगें लेकिन कुछ नहीं कर पायेंगें।

जी हाँ केंद्र सरकार अब एक ऐसा बिल लेकर आने की तैयारी में है जो यदि पास हो गया तो आपके बैंक में जमा धन पर आपका हक खत्म हो जाएगा। यदि बैंक दिवालिया हो गया तो हो सकता है कि उस बैंक में जमा आपके गाढ़ी कमाई की रकम आप खुद ही नहीं निकाल सकें। फाइनेंसियल रिजोल्यूशन एंड डिपॉजिट इंश्योरेंस (एफआरडीआई) बिल -2017 का मसौदा तैयार किया गया है जिसे इसी शीत सत्र में संसद में रखा जा सकता है और अगर ये बिल पास हो गया तो बैंकिंग व्यवस्था के साथ-साथ आपके लिए कई चीजों में बदलाव हो जाएगा।

यह बिल बैंक को अधिकार देता है कि वह अपनी वित्तीय स्थ‍िति बिगड़ने की हालत में आपके जमा पैसे लौटाने से मना कर दे और इसके बदले आपको सिक्योरिटीज अथवा शेयर उपलब्ध कराये।

जानें क्या है एफआरडीआई बिल

फाइनेंसियल रिजोल्यूशन एंड डिपॉजिट इंश्योरेंस बिल (एफआरडीआई बिल) वित्तीय संस्थानों के दिवालिया होने की स्थिति से निपटने के लिए तैयार किया गया है। यदि कोई  बैंक अपना कारोबार करने में सक्षम नहीं रहेगा और वह अपने पास जमा आम लोगों के पैसे वापस करने में विफल हो जाएगा, तो उस बैंक को इस संकट से उभारने में एफआरडीआई बिल मदद करेगा। किसी भी बैंक, इंश्योरेंस कंपनी और अन्य वित्तीय संस्थानों के दिवालिया होने की स्थ‍िति में उसे इस संकट से उभारने के लिए यह कानून लाये जाने की तैयारी चल रही है।

इस प्रस्तावित कानून में ‘बेल इन’ का एक प्रस्ताव दिया गया है। यदि इस प्रस्ताव को मौजूदा मसौदे के हिसाब से लागू किया गया, तो बैंक में रखे आपके पैसों पर आपसे ज्यादा बैंक का अधिकार होगा जिससे बैंकों को एक खास अधिकार मिल जाएगा। बैंक अगर चाहें तो खराब वित्तीय स्थ‍िति का हवाला देकर आपके पैसे लौटाने से मना कर सकता है। इसके बदले वह आपको शेयर्स व अन्य प्रतिभूति प्रदान कर सकते हैं जिसे आप न चाहें, तो भी लेना होगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply