काग्रेंस भवन में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 26वीं पुण्यतिथि पर उनको याद किया गया

Please Share

 देहरादून

राजधानी मे आज काग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 26वीं पुण्यतिथि के अवसर पर राजीव गंाधी भवन मे एक गोष्ठी का अयोजन किया। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ,कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पुर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय सहित पदाधिकारियांे और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उनको याद किया। जहा से मंचासीन महानुभावो ने अपने -अपने विचारो के जरीए राजीव गांधी के द्वारा प्रधानमंत्री रहते हुए सूचना क्रांति और पंचायतीराज के सशक्तिकरण के क्षेत्र मे किये गये कार्यो के बारे मे बताया।
प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा स्व0 राजीव गांधी जी ने कहा था ’’मैं ऐसे भारत का सपना देखता हॅू जो मानवता की सेवा के लिए मजबूत, स्वतंत्र और आत्मनिर्भर हो और पूरी दुनिया के देशों में सबसे आगे हो’’अपने प्रधानमंत्रितत्व के कार्यकाल में उन्होंने देश को विश्व के राजनीतिक पटल में मजबूती से खड़ा करने का काम किया। प्रीतम सिंह ने कांगे्रस कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि हम सबको स्व0 राजीव गांधी जी के पद चिन्हांे में चलकर कांगे्रस को मजबूत बनाने का काम करना है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply