500 मीटर गहरी खाई में गिया वाहन, 1 की मौत, 3 गायल

Please Share

देहरादून: पुलिस से जानकारी प्राप्त हुई कि दिनांक 04-05-20 को समय करीब 09:35 बजे एक वाहन सड़क से 500 मीटर गहरी खाई में गिया है जिसमें 4 लोग सवार थे। इस सूचना पर त्यूणी पुलिस द्वारा राहत एवं बचाव उपकरण घटनास्थल पर तत्काल रवाना किए गया तथा 108 एवं फायर ब्रिगेड को मौके पर पहुंचाया गया। 

वहीं पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया गया, जिसमें 4 लोगों को घायल अवस्था में गहरी खाई से बाहर निकालकर 108 व प्राइवेट वाहन की मदद से अस्पताल भिजवाया गया।

हॉस्पिटल में एक व्यक्ति को डॉक्टर द्वारा मृत घोषित किया गया, तथा शेष 3 घायलों को हायर सैन्टर रैफर किया गया। मृतक का पंचायतनामा राजस्व उ0नि0 द्धारा भरा गया जिसके बाद पंचायतनामा शव को पोसटमार्टम हेतु भेजा गया। 

मृतक का नाम श्यामलाल पुत्र भगतराम निवासी ग्राम मुन्धौल, त्यूनी, जनपद देहरादून है। घायल हुए लोगों मेंं जितेन्द्र सेमवास पुत्र मोहन लाल निवासी ग्राम मैन्द्रथ त्यूनी जनपद देहरादून आयु 34 वर्ष, सुजाता W/0 जितेंद्र निवासी ग्राम मैन्द्रथ, त्यूनी जनपद देहरादून आयु 32 वर्ष तथा 3 प्रियांजली D/0 जितेन्द्र निवासी उपरोक्त आयु 4 वर्ष है। 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply