फीस मांगने पर शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल के विरुद्ध एफआईआर

Please Share

देहरादून: वर्तमान समय में कोरोना वायरस महामारी के तहत जिला मजिस्ट्रेट देहरादून द्वारा संपूर्ण जनपद में लॉक डाउन किया गया है तथा भारत सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी में कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत जारी शासनादेश जिसमें किसी भी स्कूल प्रबंधकों द्वारा वर्तमान महा में अभिभावकों से किसी प्रकार से फीस को लेके दबाव नहीं किया जाएगी, जिस पर शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल, पटेल नगर द्वारा कुछ अभिभावकों को एसएमएस व व्हाट्सएप के माध्यम से छात्रों की फीस जमा करने व दबाव हेतु एसएमएस किया गया। जिसकी शिकायत अभिभावकों द्वारा जिलाधिकारी देहरादून से की गई।

जिलाधिकारी देहरादून द्वारा जांच खंड शिक्षा अधिकारी केशवपुर को दी गई। जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी एसएस तोमर द्वारा एसएमएस व्हाट्सएप जो स्कूल द्वारा अभिभावकों को भेजे गए थे, सही पाए गए। जिस पर खंड शिक्षा अधिकारी रायपुर द्वारा थाना पटेल नगर पर शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल पटेल नगर के प्रबंधक के विरुद्ध शासनादेश लॉक डाउन का उल्लंघन करने के संबंध में तहरीर दी गई।

तहरीर के आधार पर पटेल नगर पुलिस द्वारा शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल के विरुद्ध धारा 188 आईपीसी वा 51 आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया जिसकी जांच प्रभारी निरीक्षक द्वारा चौकी प्रभारी बाजार उपनिरीक्षक नवीन जोशी के सुपुर्द की गई।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply