उत्तराखंड स्वास्थ्य बुलेटिन, शाम 7:00 बजे की रिपोर्ट, 3 और कोरोना पॉजिटिव

Please Share

देहरादून: उत्तराखंड में COVID-19 रुकना का नाम नहीं ले रहा। आज शाम 7 बजे की रिपोर्ट में तीन और संक्रमित मामले सामने आये है जिससे अब उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार COVID-19 के मरीज़ों की संख्या 82 हुई है। इन में 2 नैनीताल ज़िले से  (23 साल का एक पुरुष और 11 साल की एक बच्ची) और 1 पौड़ी ज़िले से (23 साल का पुरुष) आया है। तीनों प्रवासी है और गुरुग्राम से आये प्रवासी है। पौड़ी से यह पहला मामला सामने आया है। आज एक और मरीज़ को छुट्टी दी गयी है जिससे अब ठीक हुए मरीज़ों की संख्या 51 हुई है

आज दोपहर 2 बजे की रिपोर्ट में जो 2 दिन पहले कोरोना संक्रमित महिला पाई गई थी, उस के बेटे में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। यह मरीज़ देहरादून से है। कुल मिलाके आज उत्तराखंड में 4 कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पुष्टि हुई है

यह भी पढ़ें: आज प्रात: 4 बजकर 30 मिनट ब्रह्म मुहूर्त पर खुलें श्री बदरीनाथ धाम के कपाट

वहीं आज COVID-19 नकारात्मक पाए गए नमूनों की संख्या 366 तथा भेजे गए नमूनों की संख्या 495 रही है। अभी 30 सक्रिय मामले बचे है। सक्रिय मामले देहरादून, पौड़ी, उदमसिंघ नगर, नैनीताल, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा और हरिद्वार जिलों में हैं।

वहीँ देहरादून में अब 5 हॉटस्पॉट, हरिद्वार में सिर्फ 2, नैनीताल में 1 और उधमसिंह नगर में 1 ज़ोन्स बने है।

यह भी पढ़ें: महिला को धमकाने वाला अभियुक्त पिस्टल के साथ गिरफ्तार

हॉटस्पॉट देहरादून कॉलोनी

  • आज़ाद कॉलोनी, आईएसबीटी, देहरादून

  • बीस बीघा कॉलोनी, नगर निगम, ऋषिकेश

  • शिवा एन्क्लेव, वार्ड -24, ऋषिकेशज

  • चमन विहार, लेन नंबर 11, देहरादून

  • वार्ड नंबर 25, आवास विकास, ऋषिकेश

हॉटस्पॉट हरिद्वार कॉलोनी

  • नागला इमिरती, रूड़की

  • खाता खेरा, भगवान पुर

हॉटस्पॉट नैनीताल कॉलोनी

  • बनफूलपुरा, हल्द्वानी

उधमसिंह नगर

  • वार्ड नंबर 13, राजीव नगर, बाजपुर

उत्तराखंड स्वास्थ्य बुलेटिन, शाम 7:00 बजे की रिपोर्ट, 3 और कोरोना पॉजिटिव 2 Hindi News Bharat »

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply