3 किलो 400 ग्राम चरस के साथ अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

Please Share

दीपक जोशी की रिपोर्ट;

पिथौरागढ: पुलिस से जानकारी मिली कि आज दिनांक 22.05.2020 को थाना नाचनी, जिला पिथौरागढ़ के क्षेत्र के अंतर्गत थानाध्यक्ष नाचनी मयटीम व SOG प्रभारी मय टीम के द्वारा हुपुली पुल से आगे चमङी रोड नाले के पास मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त महेन्द्र सिंह धामी, पुत्र नेत्र सिंह धामी उम्र- 41 वर्ष, निवासी ग्राम धामीगाँव तहसील बंगापानी, नाचनी, पिथौरागढ के कब्जे से 3 किलो 400 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड कोरोना बुलेटिन: स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी, शाम 8 बजे की रिपोर्ट, 2 और कोरोना पॉजिटिव

मोके पर सूचना दिये जाने पर उपजिलाधिकारी मुन्स्यारी भगत सिंह फोनिया भी उपस्थित रहे।  समस्त वैधानिक कार्यवाही कर थाना नाचनी में धारा- 8/20 NDPS Act, 188 भा0द0वि0, धारा 51(B) आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत अभियुक्त के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को हिरासत में भेजा गया है। 

यह भी पढ़ें:चारधाम देवस्थानम प्रबन्धन बोर्ड की हुई पहली बैठक आयोजित, लिए गये यह फैसले

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply