उत्तराखंड कोरोना अपडेट: दून सब्ज़ी मंडी संक्रमित मरीज़ के पिता भी कोरोना पॉजिटिव, 6 और कोरोना पॉजिटिव

Please Share

देहरादून: प्रदेश में कोरोना संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। आज सुबह की रिपोर्ट्स के अनुसार 7 और संक्रमित मरीज़ों की पुष्टि हुई है। जिसमे 1 देहरादून से और 6 चमोली ज़िले से है। दून सब्ज़ी मंडी में जो संक्रमित मरीज़ मिला था, आज उनके पिता का भी कोरोना पॉजिटिव सैंपल आया है, जिसका इलाज़ दूम मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। वहीँ चमोली ज़िले के गैरसैण से 3 और 3 घाट से संक्रमित मरीज़ हैगैरसैण से जो 3 लोग कोरोना पॉजिटिव आये है, वह एक ही परिवार से है और उस संक्रमित मरीज़ के रिस्तेदार है जो चालोमी ज़िले में पहला मरीज़ सामने आया था। फ़िलहाल इन का इलाज़ जिला हॉस्पिटल में चल रहा है। वहीँ घाट से जो 3 लोग संक्रमित है, वे तीनों प्रवासी है और आते समय इन का कोरोना पॉजिटिव सैंपल एम्स ऋषिकेश लैब से लिए गया था। हालाँकि इन तीनों को होम क्वारंटाइन में रखा गया थाकुल मिलाकर प्रदेश में अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 251 हो गई है। वहीँ अब तक ठीक हुए मरीज़ों की संख्या 56 है। 

यह भी पढ़ें: कर्णप्रयाग – नारायण नगर के बीच एक दर्दनाक हादसा, मां-बेटी की मौत, पिता-पुत्र गंभीर घायल

अभी 195 सक्रिय मामले बचे है जिसमे देहरादून से 35, पौड़ी से 5, टिहरी से 6, उदमसिंह नगर से 27, चमोली से 7, नैनीताल से 75, उत्तरकाशी से 9, पिथौरागढ़ से 2, बागेश्वर से 6, हरिद्वार से 7, रुद्रप्रयाग से 3, चम्पावत से 7 और अल्मोड़ा से 6 मरीज़ है। कल तक COVID-19 नकारात्मक पाए गए नमूनों की संख्या 801 तथा भेजे गए नमूनों की संख्या 1325 थी।

यह भी पढ़ें:एक मेंढक और तेंदुए के बीच अविश्वसनीय लड़ाई, देखें कौन जीतता है

हॉटस्पॉट को देखना जाए, तो देहरादून में अब 5 हॉटस्पॉट जोन है। वहीँ हरिद्वार में अब 5 और उधमसिंह नगर में 4 हॉटस्पॉट ज़ोन्स बचे है।

हॉटस्पॉट देहरादून

  • बीस बीघा कॉलोनी, नगर निगम, ऋषिकेश

  • शिवा एन्क्लेव, वार्ड -24, ऋषिकेशज

  • चमन विहार, लेन नंबर 11, देहरादून

  • वार्ड नंबर 25, आवास विकास, ऋषिकेश

  • गुरु रोड, पटेल नगर

हॉटस्पॉट हरिद्वार

  • नागला इमिरती, रूड़की

  • खाता खेरा, भगवान पुर

  • सती मोहल्ला, वार्ड नंबर 34, नगर निगम रुकडी 

  • मातावाला मोहल्ला, वार्ड नंबर 8, नगर पंचायत, लंदुआरा

  • वार्ड नंबर 12, मोहमद पुर, मोहन पूरा, नगर निगम, रूड़की 

हॉटस्पॉट उधमसिंह नगर

    • वार्ड नंबर 13, राजीव नगर, बाजपुर

    • विलेज रायपुर, तैसील जसपुर

    • विलेज गुडेलिया तेसिल काशीपुर

    • विलेज सिसाई, नगर पालिका,  किच्छा

कृपया हमारे फेसबुक पेज को लाइक व शेयर करें: https://www.facebook.com/hellouttarakhandnews

 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply