Video; इंद्राकलोनी, चुक्कूवाला, देहरादून में हुआ बड़ा हादसा, मकान ढहने से 4 लोगों की मौत, 2 को निकाला गया सुरक्षित, बचाव कार्य जारी

Please Share

देहरादून: इंद्राकलोनी, चुक्कूवाला, देहरादून में मंगलवार रात एक बड़ा हादसा हो गया जिसमे एक मकान गिरने से 4 लोगों की मौत हुई है। मकान ढहने से घर में सो रहे परिवार के सभी सदस्य मलबे में दब गए।

घटना की सूचना पाते ही एसडीआरएफ, पुलिस सहित अधिकारी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान 4 लोगों की मौत हुई है जिसमे एक बच्ची व 2 महिलाएं शामिल है। जिसमे एक गर्भवती महिला भी शामिल है। घर मे कुल 6 सदस्य बताए गए है। बरसात के शुरुआती दौर में ही देहरादून का ये बड़ा हादसा है।

मतृकों के नाम इस प्रकार है;

01 : किरन , महिला उम्र लगभग वर्ष ( मृत, गर्भवती)

02: सृष्टि, बच्ची उम्र लगभग 8 वर्ष(मृत)

03 : विमला देवी महिला(मृत) 3

04: प्रेमिल (समीर की बहन)

ज़ख़्मी हुए लोगों के नाम इस प्रकार से है;

01 : समीर चौहान पुरुष (जीवित) 30 वर्ष
02  : कृष,साल का बच्चा (जीवित) 10 वर्ष

घंटो से चले रहे रेस्क्यू ऑपरेशन में सबसे पहले एक बच्चे और एक व्यक्ति को सुरक्षित निकाला गया। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए गंभीर हालत में गर्भवती महिला को निकाला गया जिसकी बाद में मौत हो गई। 

घटना स्थल पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी रही। सूचना मिलने पर आईजी अभिनव कुमार, डीएम आशीष श्रीवास्तव, डीआईजी अरुण मोहन जोशी, एसपी सिटी श्वेता चौबे सहित कई थानों की फ़ोर्स पहुँची थी। वही इलाके के विधायक भी मौके पर पहुँचे है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply