उत्तराखंड कोरोना बुलेटिन: आज 224 और कोरोना पॉज़िटिव मरीज़, 143 संक्रमित मरीज़ों के संपर्क में आए हुए, 3 की मौत

Please Share

देहरादून: आज उत्तराखंड स्वास्थ विभाग द्वारा जारी, शाम 07:30 बजे की रिपोर्ट में 224 अतिरिक्त संक्रमित मरीज़ों की पुष्टि हुई है, जिसमें अल्मोड़ा ज़िले में 3 (हाई रिस्क संक्रमित मरीज़ों के संपर्क में आए हुए)देहरादून ज़िले से 10 (5 संक्रमित मरीज़ों के संपर्क में आए हुए व 5 का डेटा नहीं दिया गया है), हरिद्वार ज़िले से 118 (40 का डेटा नहीं दिया गया है व 78 संक्रमित मरीज़ों के संपर्क में आए हुए), नैनीताल ज़िले से 48 (सभी संक्रमित मरीज़ों के संपर्क में आया हुआ), पिथौरागढ़ ज़िले से 3 (SSB कर्मी जो जम्मू कश्मीर से आए है), रुद्रप्रयाग ज़िले से 1 (संक्रमित मरीज़ों के संपर्क में आया हुआ), टिहरी ज़िले से 1 (डेटा नहीं दिया गया है), उधमसिंह ज़िले से 30 (डेटा नहीं दिया गया है) व उत्तरकाशी ज़िले से 10 (2 का डेटा नहीं दिया गया है व 8 संक्रमित मरीज़ों के संपर्क में आए हुए) संक्रमित मरीज़ पाए गए है।

कुल मिलाकर प्रदेश में अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 6328 हुई है। वहीँ अब तक राज्य में कुल मिलाकर 66 मौत हुई है। आज एक 70 साल पुरुष कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ की मौत सुशीला तिवरी गवर्नमेंट हॉस्पिटल हल्द्वानी में हुई है जिनकी मौत का कारणएवर एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस, टाइप I रेस्पिरेटरी फेलियर, एक्यूट किडनी इंज्युरी, बयलेटरल प्लेउरल इफुजन, बयलाटेरल न्युमोनिटिस, शॉक से हुई है दूसरी मौत एक 30 साल के पुरुष मरीज़ की सुशीला तिवरी गवर्नमेंट हॉस्पिटल हल्द्वानी में हुई है जिनकी मौत का कारण ARDS, टाइप I रेस्पिरेटरी फेलियर, पेन्सीटोपेनिए, बयलाटेरल न्युमोनिटिस, एक्यूट किडनी इंजुरी, सेप्टिसीमिया, शोक से हुई है। वहीँ तीसरी मौत एक 28 साल के एक पुरुष मरीज़ की एम्स ऋषिकेश में हुई है जिनकी मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट, टूबर्क्युलर मैनिंजाइटिस, एस्पिरशण, न्युमोनिटिस टाइप I रेस्पिरेटरी फेलियर, कोविद – 19 से हुई है

स्वस्थ हुए मरीज़ों की संख्या अब 3675 हुई है। जिसमे आज 109 मरीज़ों (अल्मोड़ा ज़िले से 9, बागेश्वर ज़िले से 0, चमोली ज़िले से 1, चम्पावत ज़िले से 0, देहरादून ज़िले से 22, हरिद्वार ज़िले से 14, नैनीताल ज़िले से 24, पौड़ी ज़िले से 7, उत्तरकाशी ज़िले से 6, उधमसिंह नगर ज़िले से 22, रुद्रप्रयाग ज़िले से 0, पिथौरागढ़ ज़िले से 0 व टिहरी ज़िले से 4) मरीज़ों को छुट्टी दी गयी हैअब 38 ऐसे संक्रमित मरीज़ है जो राज्य से बहार शिफ्ट किया गए है।

अब 2549 सक्रिय मामले बचे है जिसमे देहरादून ज़िले से 427, पौड़ी गढ़वाल ज़िले से 23, टिहरी गढ़वाल ज़िले से 38, उदमसिंह नगर जिले से 594, चमोली जिले से 1, नैनीताल जिले से 404, उत्तरकाशी ज़िले से 70, पिथौरागढ़ जिले से 38, बागेश्वर जिले से 3, हरिद्वार ज़िले से 866, रुद्रप्रयाग जिले से 3, चम्पावत ज़िले से 26 और अल्मोड़ा ज़िले से 56 मरीज़ है। वहीं आज COVID-19 नकारात्मक पाए गए नमूनों की संख्या 4026 तथा भेजे गए नमूनों की संख्या 3349 है।

कृपया हमारे फेसबुक पेज को लाइक व शेयर करें: https://www.facebook.com/hellouttarakhandnews

कृपया हमारे यूट्यूब चैनल को लाइक व सब्सक्राइब करें http://www.youtube.com/c/HelloUttarakhandNews

 

 

 

 

 

 

 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply