राज्यसभा सांसद अमर सिंह का सिंगापुर में निधन, उनका छह महीने से किडनी का चल रहा था इलाज

Please Share

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता व राज्यसभा सांसद अमर सिंह का 64 साल की उम्र में शनिवार की दोपहरज नेह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। इसी साल मार्च महीने में अपनी किडनी से जुड़ी बीमारी की वजह से सिंगापुर के बड़े अस्पताल में अमर सिंह ने सर्जरी करवाई थी।

अमर सिंह को समाजवादी पार्टी के बड़े नेता के तौर पर पहचाना जाता रहा।

रिपोर्ट के अनुसार साल 2013 में अमर सिंह की किडनी खराब हो गई थी जिसके बावजूद व अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक्टिव थे। इद-उल-जुहा के मौके पर उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से शुभकामनाएं दी थीं। उनका आखिरी ट्वीट बालगंगाधर तिलक के पुण्यतिथि पर रहा। 

वह वर्तमान में उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सदस्य थे। उन्हें जुलाई 2016 में उच्च सदन के लिए चुना गया था। उनके राजनीतिक सफर की शुरुआत 1996 में राज्यसभा सदस्य चुने जाने के साथ ही हुई थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमर सिंह के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट किया कि अमर सिंह जी ऊर्जा से भरपूर व्यक्तित्व थे। वह अपनी दोस्ती के लिए मशहूर थे। उनके निधन की खबर से दुखी हूं। उनके परिवार और दोस्तों को मेरी संवेदनाएं। ओम शांति। 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply