शहीद अरशद खान के बेटे को गोद में ले रो पड़े SSP, तस्वीर वायरल..

Please Share

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एक शहीद पुलिस निरीक्षक अरशद खान के बेटे को लेते हुए रो रहे हैं। यह तस्वीर सोमवार को श्रीनगर स्थित जिला पुलिस लाइन्स पुलिस निरीक्षक अरशद खान के श्रद्धांजलि समारोह की है। जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हसीब मुगल अरशद के चार वर्षीय बेटे उहबान को गोद में लिए हुए रो रहे हैं। अरशद खान का रविवार को नई दिल्ली स्थित एम्स में निधन हो गया था।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एसएसपी और उहबान की दो तस्वीर ट्वीट की है। पुलिस ने कहा, ”जिला पुलिस लाइंस श्रीनगर में श्रद्धांजलि समारोह के दौरान एसएसपी श्रीनगर डॉ एम हसीब की गोद में शहीद अरशद खान का बेटा’।

खान पिछले बुधवार अनंतनाग नगर के केपी मार्ग क्षेत्र में पाकिस्तानी आतंकवादी के फिदायीन हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए थे हमले में सीआरपीएफ के पांच जवान मौके पर ही शहीद हो गए थे, इसके अलावा हमलावर भी मारा गया था

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like