आईएसबीटी के पास एक प्राइवेट बस ने 12 वर्ष के बच्चे को मारी टक्कर, मौके पर ही मृत्यु

Please Share

देहरादून: कोतवाली पटेलनगर, देहरादून से सूचना प्राप्त हुई कि आज दिनांक 22/08/20 हरिद्वार बायपास रोड पर आईएसबीटी के पास स्थित बिग बाजार के सामने फ्लाईओवर के नीचे एक प्राइवेट बस UK07PA 7627 के चालक द्वारा राह चलते एक बच्चे को टक्कर मार दी है, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई है जिसपर चौकी आईएसबीटी में मौजूद प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर व चौकी प्रभारी मय कर्म0गणों के मौके पर पहुंचे जहाँ सड़क पर एक व्यक्ति बच्चा अचेत अवस्था में पड़ा था, जिसके सर पर बस का पहिया चढ़ने से उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई थी।

यह भी पढ़ें: आने वाले चुनाव में मीडिया व सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका – भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उत्तराखंड प्रभारी श्याम जाजू

मौके पर काफी भीड़ इकट्ठा थी, जिनके द्वारा बस चालक को पकड़ा हुआ था। पुलिस द्वारा मौके से चालक को मय बस चौकी ISBT लाया गया है। मृतक बच्चे के शव को पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु कोरेनेशन अस्पताल देहरादून भेजा गया है। घटना के संबंध में मृतक के मामा हरीश शर्मा की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर धारा 304 भादवि (गैर इरादतन हत्या) का अभियोग पंजीकृत किया गया है। घटना के संबंध में अग्रिम कार्रवाई प्रचलित है।

चालक का नाम अमरदीप सिंह पुत्र हुकमराम निवासी गुमानीवाला, ऋषिकेश, जनपद देहरादून व मृतक बालक का नाम मयंक बालियान पुत्र प्रवीण बालियान निवासी 24 एमडीडीए कॉलोनी, नियर आईएसबीटी, देहरादून, उम्र 12 वर्ष है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply