आत्महत्या के लिए उकसाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

Please Share

विकास नगर: पुलिस से सूचना प्राप्त हुई कि दिनांक 25/08/2020 को होटल रोहिणी विकासनगर के कर्मचारी राकेश शर्मा एडवोकेट द्वारा सूचना दी गयी कि होटल रोहिणी के कमरे नम्बर 102 मे रात्रि मे ठहरे हुए व्यक्ति ने कमरे के पंखे पर लटककर फांसी लगाई है। यह दृश्य उन्होंने खिड़की से झांककर देखा जिस सूचना पर पुलिस  मौके पर पहुंची। मौके पर मौजूद मृतक सादाब शलमानी, उम्र 23 वर्ष, पुत्र इकलाख निवासी खुसालपुर, थाना सहसपुर, देहरादून के बड़े भाई आफताब द्वारा बताया गया कि सादाब पर कुछ कर्ज़ा हो गया था। पिछले 01 वर्ष से वह कुछ काम भी नही कर रहा था।

होटल के कमरा जो अंदर से बंद था, को मृतक के भाई एवं होटल वालो की मौजूदगी मे पुलिस द्वारा दरवाजा की कुंडी तोड़कर गले की रस्सी के फँदे को खोलकर, शव को नीचे उतारा गया। मौके पर कोई भी सुसाईड नोट प्राप्त नही हुआ हैं। मृतक के शव को पंचायतनामा कार्यवाही के उपरान्त पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया।

उक्त संबंध में मृतक के भाई आफताब सलमानी, पुत्र अखलाक, निवासी इस्लामनगर खुशालपुर, थाना शेरपुर, जनपद देहरादून की लिखित तहरीर के आधार पर थाना विकासनगर पर विपक्षी विक्की नेगी के विरूध अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। विवेचना उप निरीक्षक सनोज कुमार द्वारा संपादित की जा रही है। अभियोग में नामजद अभियुक्त गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर द्वारा टीम गठित कर रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस की मदद से साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त विक्की नेगी को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त को आज समय से माननीय न्यायालय पेश किया गया।

अभियुक्त का नाम विक्की नेगी, पुत्र गंगा सिंह नेगी, निवासी बदामावाला, थाना विकास नगर जनपद देहरादून है जिसकी उम्र 26 वर्ष है।

गठित पुलिस टीम में उप निरीक्षक सनोज कुमार थाना विकासनगर, व कांस्टेबल विकास त्यागी शामिल थे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply