कृषि कानूनों के विरोध में बाजपुर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस नेत्री शिल्पी अरोड़ा ने खुद ट्रैक्टर चलाकर किया प्रदर्शन

Please Share

बाजपुर: केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानूनों के विरोध में उधमसिंह नगर के बाजपुर में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। 

कांग्रेसी नेता जगतार बाजवा के नेतृत्व में किसान सर्वप्रथम अपने अपने ट्रैक्टरों सहित मंडी समिति परिसर में एकत्रित हुए। बाद में सभी ने मोदी सरकार द्वारा पारित 3 किसान बिलों के विरोध में ट्रैक्टर रैली निकली।

इस ट्रैक्टर रैली के माध्यम से जहां जगतार बाजवा ने बाजपुर के किसानों पर अपनी पकड़ का प्रदर्शन किया है, वहीं दूसरी ओर एक बार फिर ट्रैक्टर रैली निकालकर पिछले विधानसभा चुनावों की याद ताजा करा दी है।

किसानों का कहना है कि उन्हें मोदी सरकार की कृषि बिल कतई मंजूर नहीं है।  ट्रैक्टर रैली में कांग्रेस नेत्री शिल्पी अरोड़ा भी शामिल हुईं। शिल्पी अरोड़ा ने खुद ट्रैक्टर चलाकर मोदी सरकार के कृषि बिल के खिलाफ रोष व विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कई कांग्रेस कार्यकर्ता उनके साथ मौजूद रहे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply