इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने वालों के लिया अच्छी खबर, अंतिम तारीख बढ़ी, जानें कब तक फाइल कर सकते हैं ITR

Please Share

नई दिल्ली, अक्टूबर 24: वित्त मंत्रालय ने व्यक्तिगत करदाताओं के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की समयसीमा बढ़ाने का फैसला किया है। व्यक्तिगत करदाताओं के लिए वित्त वर्ष 2019-20 का आयकर रिटर्न (ITR )फाइल करने की समयसीमा को एक महीने और बढ़ाकर 31 दिसंबर 2020 कर दिया गया है। इससे पहले करदाताओं के लिए आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर थी। वित्त मंत्रालय ने आज यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि जिन करदाताओं के खाताओं की ऑडिट करने की जरूरत है, उनके लिये आईटीआर दाखिल करने की समय सीमा दो महीने बढ़ाकर 31 जनवरी 2021 कर दी गयी है। 

यह भी पढ़ें: राजभवन ने दिए यूजेवीएनएल में हुई फर्जी नियुक्तियों की जांच के आदेश – मोर्चा 

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने एक बयान में कहा, ‘‘जिन करदाताओं के लिये आयकर रिटर्न भरने की समय सीमा विस्तार से पहले 31 जुलाई 2020 थी, उनके लिये समय-सीमा 31 दिसंबर 2020 तक बढ़ा दी गयी है। ”इसी तरह जिन करदाताओं के खाताओं की ऑडिट किये जाने की जरूरत है और जिनकी समयसीमा पहले 31 अक्टूबर 2020 थी, वे अब 31 जनवरी 2021 तक आईटीआर भर सकते हैं। 

सीबीडीटी ने कहा है कि करदाताओं को आईटीआर भरने में अधिक समय देने के लिये समय सीमा बढ़ायी गयी है।  इससे पहले सरकार ने मई में वित्त वर्ष 2019-20 के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की समयसीमा को 31 जुलाई से बढ़ाकर 30 नवंबर 2020 किया था।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply