मसूरी में क्विड कार का भयानक हादसा, 3 लोगों की मौके पर ही मौत, 3 ज़ख़्मी

Please Share
नरेश नौटियाल की रिपोर्ट;
मसूरी: देर रात किमाड़ी देहरादून मोटर मार्ग पर नाग मंदिर के पास एक क्विड कार संख्या UK 07 TB 3863 अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई जिसमें 6 लोग सवार थे जिनमें 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वंही सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 के माध्यम से देहरादून कोरोनेशन हॉस्पिटल पहुंचाया।
एसएसआई मनोहर रावत ने बताया कि करीब 1 बजे आसपास की घटना है और पुलिस को करीब 4 बजे सुचना मिली की एक कार दुर्घटना ग्रस्त हुई है। सुचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 108 के माध्यम से देहरादून कोरोनेशन हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां चिकित्सक द्वारा घायलों का उपचार किया जा रहा है। उन्होने बताया कि यह लोग बर्थडे मनाने के लिए मसूरी आये थे।
देखें एसएसआई कोतवाली मसूरी मनोहर रावत ने क्या कहा
यह भी पढ़ें: देहरादून: घर से निकलने से पहले यातायात प्लान ज़रूर देखें, धनतेरस व दिपावली पर शहर में इस प्रकार से होगा यातायात प्लान
यह भी पढ़ें: गैरसैंण: विकास की प्लानिंग के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी गठित, राज्य सरकार के निवेश के साथ साथ प्राईवेट इन्वेस्टर भी आयेंगे-मुख्यमंत्री

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like