देहरादून में भारत बंद को लेकर कांग्रेसी भी सड़कों पर, कृषि बिल का विरोध

Please Share
देहरादून: राजधानी देहरादून में भारत बंद को सफल बनाने के लिए कांग्रेसी भी सड़कों पर निकले। महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने पलटन बाजार में घूमकर व्यापारियों से सहयोग मांगा। इस दौरान उनके साथ भारी पुलिस फोर्स तैनात रही। किसान बंद के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। घंटाघर के पास प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह की अगुवाई में धरने पर कांग्रेसी बैठे। केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी। प्रीतम सिंह ने कहा कि किसानों के साथ अन्याय हो रहा है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद भी तैनात किया गया।
राजधानी देहरादून के पलटन बाजार में भी व्यापारियों ने दुकानें बंद रखकर भारत बंद का समर्थन किया। हालांकि देहरादून में भी बंद का व्यापक असर नजर नहीं आया। किसान बंद के समर्थन में उतरी कांग्रेस ने मंगलवार को राजधानी सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों में प्रदर्शन कर विरोध जताया। 
भारत बंद के दौरान देहराूदन जिले में भी पुलिस सतर्क रही। प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। डीआईजी अरुण मोहन जोशी का कहना था कि बंद के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले को नौ जोन और 21 सेक्टरों में बांटा गया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like