नैनीताल: मूसलाधार वर्षा से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त

Please Share
ललित जोशी की रिपोर्ट;
नैनीताल: नैनीताल व उसके आसपास में हुई मूसलाधार बारिश से आज जन जीवन अस्त व्यस्त हुआ। लोग घरों में ही दुबके रहे। सबको बर्फ का इंतज़ार हो रहा था। अगर इसी तरह बारिश पड़ने का सिलसिला जारी रहा तो देर रात तक बर्फ पड़ने की पूरी सम्भावना बनी हुई है।
बता दे कि आज सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए हुए थे और मूसलाधार वर्षा हो रही थी। पर्यटकों ने भी आज चहल कदमी नही किया।एक दो नाव के अलावा पर्यटक स्थलों पर भी सन्नाटा पसरा हुआ था। इधर बारिश के पढ़ने से किसानों के चेहरे में भी मुस्कान देखने को मिल रही है। अलबत्ता स्थानीय लोगों के अलावा पर्यटकों को भी बर्फ का बेसब्री से इंतजार है।

यह भी पढ़ें: मसूरी: पर्यटकों को बर्फबारी का इंतजार

मौसम को देखकर लग रहा है कि देर रात तक बर्फ पड़ने की सम्भावना हो सकती है। मूसलाधार बारिश पड़ने से जगह जगह नाले बंद हो गये।नालों का पानी सड़को में फैल कर तलया बन गया। निर्माण कार्य के चलते कई जगह का मलुवा ताल में समा गया। लोगों के घरों में बारिश का पानी आ जाने से परेशानी का सामना करना पड़ा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like