15 फरवरी 2021 से 10 मार्च 2021 तक जनपद अल्मोडा़ के रानीखेत में थल सेना भर्ती होगी आयोजित

Please Share
दीपक जोशी की रिपोर्ट: 
पिथौरागढ़, 1 फरवरी 21: आगामी 15 फरवरी 2021 से 10 मार्च 2021 तक जनपद अल्मोडा़ के रानीखेत में थल सेना भर्ती आयोजित की जा रही है जिसमें जनपद पिथौरागढ़ के अभ्यर्थियों को 15 फरवरी से 22 फरवरी 2021 की तिथि निर्धारित की गई है। सेना भर्ती रैली के आयोजन के संबंध में सोमवार को निदेशक सेना भर्ती कार्यालय पिथौरागढ़ भाष्कर तोमर द्वारा जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदण्डे से मुलाकात कर सेना भर्ती के आयोजन की तैयारी के संबंध में बैठक कर आवश्यक जानकारी देते हुए सहयोग की अपील की।
बैठक में सेना भर्ती निदेशक ने अवगत कराया कि सेना भर्ती में प्रत्येक अभ्यर्थी कोविड-19 जांच कर ही भर्ती में प्रतिभाग कर सकता है। अभ्यर्थी को भर्ती तिथि से 3 दिन पूर्व/72 घंटे पूर्व संबंधित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर सैम्पल देना होगा। अभ्यर्थियों के कोविड-19 सैम्पलिंग हेतु जिले में तहसीलवार तिथि निर्धारित की गई। उक्त सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद में तहसीलवार अभ्यर्थियों के कोविड-19 जांच हेतु तिथि एवं स्थल का निर्धारण कर लिया गया है। जिसमें 15 फरवरी 2021 को तहसील धारचूला एवं गणाई गंगोली तहसील के अभ्यर्थियों की भर्ती होनी है जिसको लेकर तहसील धारचूला के अभ्यर्थी दिनांक 12 फरवरी को सामु0 स्वास्थ्य केन्द्र धारचूला तथा तहसील गणाई गंगोली के अभ्यर्थी 12 फरवरी को सामु0 स्वास्थ्य केन्द्र गंगोलीहाट में जाकर अपना कोविड-19 जांच करेंगे।
इसी प्रकार 16 फरवरी 2021 को तहसील मुनस्यारी, थल एवं बेरीनाग के अभ्यर्थियों की भर्ती होनी है जिसको लेकर तहसील मुनस्यारी के अभ्यर्थी 13 फरवरी 2021 को सामु0 स्वास्थ्य केन्द्र मुनस्यारी में तथा तहसील थल एवं बेरीनाग के अभ्यर्थी 13 फरवरीए 2021
को सामु0 स्वास्थ्य केन्द्र बेरीनाग में उपस्थित होकर जांच करेंगे।
17 फरवरी 2021 को तहसील डीडीहाट, देवलथल व कनालीछीना के अभ्यर्थियों की भर्ती होनी है। जिसको लेकर तहसील डीडीहाट के अभ्यर्थी 14 फरवरी को सामु0 स्वास्थ्य केन्द्र डीडीहाट में तथा तहसील कनालीछीना व देवलथल के अभ्यर्थि दिनांक 14 फरवरी 2021 को सामु0 स्वास्थ्य केन्द्र कनालीछीना में जाकर कोविड जांच करेंगे।
इसी प्रकार 18 फरवरी 2021 को तहसील गंगोलीहाट एवं बंगापानी के अभ्यर्थियों की भर्ती होनी हैजिसको लेकर तहसील गंगोलीहाट क्षेत्र के अभ्यर्थि 15 फरवरी को सामु0 स्वास्थ्य केन्द्र गंगोलीहाट में तथा तहसील बंगापानीके अभ्यर्थी 15 फरवरीए 2021 को सामु0 स्वास्थ्य केन्द्र मुनस्यारी में अपना कोविड जांच करेंगे। वहीँ 22 फरवरी 2021 को तहसील पिथौरागढ़ के अभ्यर्थियों की भर्ती सम्पन्न होगी जिन्हें 19 फरवरी को टी बी क्लीनिक पिथौरागढ़ में जाकर अपनी कोविड-19 जांच करानी होगी।
कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु जिलाधिकारी द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी पिथौरागढ़ को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिए हैं कि कोविड-19 की जांच के लिए निर्धारित केन्द्रों में आवश्यकता के अनुसार पर्याप्त मात्रा में स्टाफ की तैनाती के साथ ही जांच किट तथा अन्य उपकरणों की व्यवस्था भी सुनिश्चित करते हुए प्राप्त आर0टी0पी0सी0आर0
जांच रिपोर्ट निदेशक सेना भर्ती कार्यालय पिथौरागढ़ को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित तिथि पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे अभ्यर्थी जो किसी कारणवश अपने गृह क्षेत्र के जांच केन्द्र में निर्धारित तिथि को उपस्थित नहीं हो पाये तो ऐसे अभ्यथिर्याें की उसी तिथि में कोविड जांच के लिया जिला मुख्यालय के रोग; टी0बी0 पिथौरागढ़ में भी सैम्पलिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारियों व एमओआईसी को भी निर्देश दिए कि वह आपसी समन्वय स्थापित कर सभी व्यवस्थाएं यथासमय पूर्ण सुनिश्चित करें।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like