जन समस्या निस्तारण बैठक में महाराज ने अधिकारियों को चेताया, कार्यकर्ताओं को किया आश्वस्त, अवश्य होगा समस्याओं का निदान

Please Share
हरिद्वार: कैबिनेट मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने आज प्रेमनगर आश्रम में विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में जन समस्या निस्तारण बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उनकी समस्यायें सुनी। सतपाल महाराज ने आज जिला भाजपा द्वारा प्रेमनगर आश्रम में आयोजित “जन समस्या निस्तारण बैठक” के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा बैठक में रखी गयी विकास संबंधित समस्यायें को सुनने के साथ साथ उन्हे भरोसा दिलाते हुए आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का निदान अवश्य किया जायेगा।
कैबिनेट मंत्री ने जन समस्या निस्तारण बैठक में उपस्थित जिले के समस्त अधिकारियों को समस्याओं के तत्काल समाधान की बात कहते हुए सख्त चेतावनी दी कि विकास कार्यों किसी प्रकार की कोताही बर्दास्त नहीं की जाऐगी। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्ममंत्री से मिलकर परिसम्पत्तियों के बंटवारे का प्रयास किया जायेगा ताकि उत्तराखण्ड स्थित नहरों की स्थिति को सुधारा जा सके।
ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, लक्सर विधायक संजय गुप्ता, जबरेडा विधायक देशराज कर्णवाल, रूडकी विधायक प्रदीप बत्रा, हरिद्वार ग्रामीण विधायक यतीश्वरानन्द, रुड़की महापौर गौरव गोयल, नगर पालिका अध्यक्ष झबरेड़ा मान मानवेंद्र सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष शिवालिक नगर राजीव शर्मा, हरिद्वार भाजपा जिला अध्यक्ष डा. जयपाल सिंह, संचालन भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी, विनोद आर्य, अमन त्यागी, सुशान्त पाल एवं कल्पना चौहान सहित सैकडों भाजपा कार्यकर्ता मोजूद थे। जन समस्या निस्तारण में बैठक में जिलाधिकारी सी.रवि शंकर, मुख्य विकास अधिकारी विनीत तोमर, एस.पी. सिटी कपलेश उपाध्याय एवं क्षेत्रीय प्रबंधक सिडकुल जी. एस. रावत सहित अनेक विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like