SBI बैंक से 40 लाख रुपए की धोखाधडी मे शामिल फरार शातिर अभियुक्त नवीन गर्ग गिरफ्तार, वाहन की फर्जी आर सी व फर्जी कागज बैंक मे जमा कर बिना वाहन खरीदे ही लिया गया लोन

Please Share
देहरादून: वर्ष 2012 मे स्टेट बैंक ऑफ पटियाला (वर्तमान मे भारतीय स्टेट बैंक) शाखा जीएमएस रोड देहरादून से कार ऋण लेने हेतु फर्जी दस्तावेज बैंक मे जमा कर लाखो रुपए की धोखाधडी करने के अलग-अलग प्रकरण मे 06 मुकदमे माह नवम्बर 2019 मे थाना बसंत विहार पर दर्ज हुए।  समस्त प्रकरण की विवेचना मे ज्ञात हुआ कि शुभ प्रीमियर, धर्मपुर, देहरादून से फर्जी कोटेशन तैयार कर के.वाई.सी फॉर्म के साथ अन्य कूटरचित दस्तावेज बैंक में जमा कर 01 कार ऋण प्राप्त कर कुल रू 40 लाख रुपए के करीब की धनराशि को हडप लिया गया है। प्रकरण मे 03 अभियुक्त कृपाल सिंह निवासी दीपनगर कालोनी, देहरादून तथा प्रदीप सकलानी निवासी टिहरी गढवाल, दीपक सिंघल पुत्र गोपाल सिंघल नि टीएचडीसी कालोनी पटेलनगर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
धोखाधडी एवं आपराधिक षडयन्त्र के इस प्रकरण मे शामिल अभियुक्त नवीन गर्ग के भाई दीपक सिंघल द्वारा बैंक से 05 लाख 50 हजार रुपए का ऋण प्राप्त किया। अभियुक्त दीपक सिंघल द्वारा बैंक में अपने भाई नवीन गर्ग को गारंटर नियुक्त कर प्राप्त ऋण से कार क्रय नही की गई, बल्कि अभियुक्त कृपाल सिंह व अभियुक्त प्रदीप सकलानी व दीपक सिंघल के साथ मिलकर फर्जी एवं कूटरिचत दस्तावेज बैंक मे जमा कर लाखो रुपए की धोखाधडी कर बैंक की लोन धनराशि को हड़प लिया। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिया किए जा रहे लगातार प्रयासो के उपरान्त भी वह लगातार फरार चल रहा था।
फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष बसंत विहार के नेतृत्व मे गठित पुलिस टीम द्वारा प्रभावी सुरागरसी-पतारसी व सर्विलांस प्रणाली की मदद से लगभग एक वर्ष से फरार चल रहे शातिर अभियुक्त नवीन गर्ग उपरोक्त को देर रात्रि मे कोलागढ़ कैंट देहरादून से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश का जिला कारागार भेजा गया।
उक्त प्रकरण मे जेल गये अन्य अभियुक्त कृपाल सिंह व प्रदीप सकलानी की मदद से अभियुक्त नवीन गर्ग द्वारा अलग अलग नाम से फर्जी आईडी बनाकर फर्जी कोटेशन लेटर प्राप्त कर sbi बैंक से वाहन ऋण लेना तथा वाहन की फर्जी आर0सी0 आदि कागज बैंक मे जमा कर बिना वाहन खरीदे ही ऋण की धनराशि हड़प कर लेना, इसी प्रकार से अन्य बैंको में भी फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोन लिया गया। गिरफ्तारी टीम में एसआई नरेंद्र पुरी चौकी प्रभारी इदिरा नगर थाना बसंत बिहार, का0 राहुल व का0राजीव शामिल थे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like