स्पेशल टास्क फोर्स/एंटी ड्रग टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई, 577 ग्राम स्मैक बरामद, जिसका अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लगभग 1.25 करोड़ मूल्य

Please Share
देहरादून: उत्तराखण्ड राज्य में बढ़ते नशे की प्रवृति की रोकथाम हेतु एसटीएफ द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 09-03-2021 को 577 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अशोक कुमार आईपीएस, पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड द्वारा राज्य के युवाओं तथा स्कूली छात्र-छात्राओं के मध्य नशे की प्रवृति की रोकथाम तथा अवैध नशा तस्करों के खिलाफ कार्यवाही हेतु एसटीएफ के अधीन एन्टी ड्रग टास्क फोर्स (एडीटीएफ) का गठन किया गया है। जिसके द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम हेतु नशा तस्करों की धड़पकड़/गिरफ्तारी की जा रही है।
इसी क्रम में हरिद्वार जिले में नियुक्त एडीटीएफ टीम द्वारा चंडीघाट पुलिस चौकी थाना श्यामपुर हरिद्वार के पास चैकिग करते हुए 02 अभियुक्तगणों सूरज कुमार पुत्र सुशील कुमार निवासी ग्राम रामपुर पाना, तहसील रामपुर जिला छपरा बिहार उम्र 24 वर्ष व सोनू सैनी पुत्र पवन सैनी निवासी ग्राम रायपुर, भगवानपुर, जनपद हरिद्वार उम्र 32 वर्ष को आधा किलो 77 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब सवा करोड़ रुपये आंकी गई है। अभियुक्तगण बरेली से स्मैक लेकर आ रहे थे। एडीटीएफ टीम एक सूचना के आधार पर स्थानीय थाना श्यामपुर पुलिस को साथ लेकर चैकिंग अभियान चलाते हुये अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया गया है तथा थाना श्यामपुर में अभियोग पंजीकृत कराया गया है।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्यपाल को सौंपा अपना इस्तीफा

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वह स्मैक बरेली से लाते हैं और धन के लालच में आकर यह कार्य कर रहे हैं। उनके द्वारा एन्टी ड्रग्स टास्क फोर्स को पूछताश में काफी जानकारी दी है जिसपर आगे कार्यवाही की जाएगी।
एडीटीफ एसटीएफ पुलिस टीम में उप निरीक्षक प्रियंका भारद्वाज,  हे0 का0 (प्रो) बाबू खान, हे0 का0 प्रताप दत्त, आरक्षी 771 ना0पु0 अनूप नेगी व थाना श्यामपुर पुलिस टीम से उपनिरीक्षक गजेंद्र सिंह रावत और कां0 311 पूरन दानू शामिल थे। 
प्रभारी, एसटीएफ, उत्तराखण्ड द्वारा जनता से अपील की है कि वे नशे से दूर रहें। किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी न करें। नशा एक धीमा जहर है जिससे खुद भी बचें तथा अपने बच्चों को भी सुरक्षित रखें। नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एस0टी0एफ0 उत्तराखण्ड से सम्पर्क करें।
संपर्क: 0135-2656202

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like