Video: जनाक्रोश रैली: जनता के मन व्याप्त आक्रोश भाजपा के पतन का कारण बनेगा; महंगाई, बेरोजगारी व वादाखिलाफी के लिए उत्तराखंड भाजपा को माफ़ नहीं करेगा: प्रीतम सिंह

Please Share
श्रीनगर: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्वान पर आज कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, अराजकता तथा भाजपा की वादाखिलाफी के विरोध में विशाल जनाक्रोश रैली व श्रीनगर में सभाओं का आयोजन किया गया। प्रीतम सिंह ने जनाक्रोश रैली हेतु प्रस्थान से पवित्र देवप्रयाग के दर्शन कर भगवान श्री राम से जन विजय की कामना करते हुए यात्रा का आरम्भ किया।
रामलीला मैदान तथा गोला बाजार में आयोजित विशाल सभाओं को सम्बोधित करते हुए प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा महंगाई, बेईमानी व बेरोजगारी को नियंत्रित करने में ना सिर्फ पूरी तरह असफल रही अपितु इनके संवर्धन में संलिप्त रही। चाहे लोकायुक्त की नियुक्ति का प्रकरण हो या घोटालों की जाँच का सरकार हमेशा टालमटोल करती दिखी। भाजपा हमारे युवाओं को रोजगार दिलाने में असफल रही। यही नहीं पहले से मौजूद रोजगार के असवर भी समाप्त कर दिए गए। प्रीतम सिंह ने कहा की महंगाई ने तो आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है। आज पेट्रोल, डीज़ल व रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। आम जनता का जीवन नारकीय होता जा रहा है।
उन्होने कहा कि आज उत्तराखंड हर और व्याप्त अराजकता, बेगारी, मुफलिसी, कुप्रबंधन व वादाखिलाफी से क्षुब्ध, क्रुद्ध व आक्रोशित है। जनता कांग्रेस के साथ नव व्यवस्था निर्माण करने की राह देख रहा है तथा भाजपा की उल्टी गिनती जनता ने शुरू कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष ने जनता का आभार प्रकट करते हुए कहा कि लोगों का कांग्रेस के प्रति यह सद्भाव, सहयोग व समर्थन निश्चित उत्तराखंड के लिए एक नया सवेरा लेकर आएगा।
रैली में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय व मनीष खंडूरी सहित हजारों कार्यकर्ता शामिल रहे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like