Video: नैनीताल: होटल हो या कोई संस्थान, पहाड़ में खोला गया तो 50 से 70 प्रतिशत तक स्थानीय लोगों को रखना होगा, नही तो होटल संस्थान बंद करने होंगे – पी सी तिवारी

Please Share
ललित जोशी की रिपोर्ट;
नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल के मन्नु महारानी होटल से निकले गये लगभग तीन दर्जन कर्मचारियों को कोविड के दौरान काम से निकाल दिया गया था। आज एक वर्ष पूरा होने को है। कई कर्मचारियों के पास खाने व कमरे का किराया देने तक रुपये नही है। यहां जबकि कई राजनीतिक दलों ने मंच पर आकर अपना समर्थन तक दे डाला।
इसी क्रम में आज उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पी सी तिवारी ने भी होटल कर्मचारियों की माँग को जायज बताते हुए संघर्ष किये जाने की बात कही। उन्होंने कहा की मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली कि आज 11वें दिन क्रमिक अनशन में खीम सिंह और गोपाल उप्रेती बैठे है। सभा को संचालन नरेन्द्र पपोला ने किया। महिला कर्मचारी विमला फर्त्याल ने भी कहा कि होटल प्रबंधन बाहर के लोगों को रख रहा है, पर हमारी कोई भी सुनने को तैयार नहीं है।
विमला फर्त्याल द्वारा कहा गया कि 30 साल से जो कर्मचारी होटल में कार्यरत थे, उनकी आवाज को होटल प्रबंधक द्वारा नही सुना जा रहा है और अपनी मनमानी कर रहा है।
अन्य समर्थन देने वालो में राष्ट्रिय अध्यक्ष परिवर्तन पार्टी के पी सी तिवारी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर पहाड़ में कोई भी फैक्टरी, होटल या अन्य कोई भी उधोग लगाया जाएगा, तो उसमें 50 से 70% स्थानीय लोगो को रोजगार देना होगा और अगर ऐसा नहीं किया गया तो उन्हें इस शहर से जाना होगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like