कोविड-19 की रोकथाम के लिए सरकार ने कुछ आईएएस अधिकारियों को किया नोडल अधिकारी नामित, दी यह अहम ज़िम्मेदारी

Please Share
देहरादून: उत्तराखंड में कोविड-19 की द्वितीय लहर की रोकथाम के लिए सरकार ने कुछ आईएएस अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया है। जिसमे प्रभारी सचिव नीरज खैरवाल, प्रभारी सचिव विनोद कुमार सुमन व प्रभारी सचिव हरीश चंद सेमवाल शामिल है।
नीरज खैरवालको प्रदेश को समस्त ऑक्सीजन मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी दी गयी है। इन प्लांट्स में किसी भी दशा में विद्युत आपूर्ति बाधित नहीं होने के निर्देश दिए गए है। वहीँ विनोद कुमार सुमन को प्रदेश के सभी नगर निकायों में सैनिटाइजेशन सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए गए है। प्रत्येक रविवार को नगर निकायों में व्यापक सैनिटाइजेशन कार्य किया जाएगा। हरीश चंद्र सेमवाल को प्रदेश में लौट रहे प्रवासियों हेतु आवश्यकता अनुसार ग्रामीण क्वॉरेंटाइन सेंटर/कोविड-19 केयर सेंट, पंचायत भवन या अन्य निर्धारित भवनों में आवश्यक साफ-सफाई, खाद्य सामग्री की आपूर्ति व अन्य आवश्यक व्यवस्था की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके अतिरिक्त सचिव गृह अपने स्तर से पुलिस विभाग के विभिन्न अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाएंगे और उन्हें प्रदेश के समस्त सरकारी व निजी अस्पतालों मेडिकल कॉलेजों में जहां कोविड-19 के दृष्टिगत अत्यधिक भीड़ हो रही है, वहां पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था प्रदान करने की समीक्षा को करेंगे। इसके अलावा बाजारों व अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों में कोरोना के नियमों का पालन सुनिश्चित करवाया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश की सीमाओं में प्रवेश कर रहे यात्रियों प्रवासियों आदि के लिए प्रदेश सरकार द्वारा S.O.P का अनुपालन सुनिश्चित करवाया जाएगा।
होम आइसोलेशन व कोविड-19 सेंटर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित करवाया जाएगा। सभी तैनात नोडल अधिकारियों डीआईजी एसडीआरएफ में समन्वय स्थापित करने के लिए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
कोविड-19 की रोकथाम के लिए सरकार ने कुछ आईएएस अधिकारियों को किया नोडल अधिकारी नामित, दी यह अहम ज़िम्मेदारी 2 Hindi News Bharat »
कोविड-19 की रोकथाम के लिए सरकार ने कुछ आईएएस अधिकारियों को किया नोडल अधिकारी नामित, दी यह अहम ज़िम्मेदारी 3 Hindi News Bharat »

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like