Video: प्राइवेट एयर एंबुलेंस एक बड़े हादसे का शिकार होते-होते बचा, मुंबई में विमान ने की बैली लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

Please Share
मुम्बई: नागपुर से हैदराबाद जा रहे एक प्राइवेट एयर एंबुलेंस एक बड़े हादसे का शिकार होते-होते बच गया। रिपोर्ट्स के अनुसार जैसे ही विमान ने नागपुर से उड़ान भरी, तभी उसका पहिया अलग हो गया। इसके तुरंत बाद फुल इमरजेंसी की घोषणा कर दी गई और विमान को मुंबई एयरपोर्ट के लिए मोड़ दिया गया। क्रैश लैंडिंग की आशंका के बीच रनवे पर अग्निशमन दल के सभी कर्मचारी पूरी तरह तैयार थे। पायलट ने जैसे ही विमान की लैंडिंग कराई, उसपर फोम डालकर विमान में आग लगने से बचाया गया। 
विमान में एक मरीज, दो पैरामेडिकल स्टाफ और दो क्रू मेंबर मजूद थे। विमान का पहिया निकल जाने की वजह से विमान को बैली लैंडिंग कराई गई। रिपोर्ट्स में यह बात सामने आई है कि फ्लाइट ने जब नागपुर एयरपोर्ट से टेकऑफ करने के बाद उसका एक पहिया अलग होकर ग्राउंड पर गिर गया था। हालातों की गंभीरता को समझते हुए फ्लाइट में मौजूद पायलट ने सूझबूझ दिखाई और बैली लैंडिंग करने का फैसला लिया गया। इस हादसे की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं जिन्हें देख समझा जा सकता है कि अगर समय रहते बैली लैंडिंग नहीं करवाई जाती, तो कोई बड़ी दुर्घटना भी हो सकती थी।
हवाई अड्डे की इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए विमान में सवार सभी लोगों को सुरक्ष‍ित बाहर निकाला गया। यह जानकारी खुद केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अपने ट्वीट के माध्यम से साजा की है

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like