2019 वर्ल्ड कप में टीम का हिस्सा होंगे अंबाती रायडू, विराट कोहली ने लगाई मुहर

Please Share

मुंबई: भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अगले साल इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप की टीम में अंबाती रायडू के चुने जाने का समर्थन किया है। अंबाती रायडू को जब भी मौका मिला, उन्होंने टीम के लिए अपनी उपयोगिता का साबिता किया, लेकिन कभी टीम में लगातार नहीं बने रहे। इसके बावजूद उनका औसत बहुत शानदार है। ज्यादातर पारियों में रायडू नाटआॅउट भी है। सोमवार को एक बार फिर उन्होंने 81 गेंदों पर शानदार शतक जड़ा।

मैच के बाद कोहली ने कहा, रायडू ने मिले मौकों को दोनों हाथों से भुनाया है। हमें 2019 तक टीम में उनका साथ देना चाहिए। वह खेल को अच्छे से पढ़ते हैं इसलिए हम खुश हैं कि नंबर-4 पर हमारे पास एक काबिल शख्स है। भारत ने विंडीज को चैथे मैच में 224 रनों से मात दी। रोहित शर्मा ने इस मैच में 162 रनों की पारी खेली। रोहित और रायडू के बीच हुई 211 रनों की साझेदारी के दम पर ही भारत 50 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 377 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करने में सफल रही। विंडीज को 153 रनों पर ढेर कर मैच अपने नाम किया।

इसमें तीन विकेट लेने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद की अहम भूमिका रही। खलील ने पांच ओवरों में 13 रन देकर तीन विकेट लिए। कोहली ने खलील की तारीफ करते हुए कहा, श्खलील अच्छी जगहों पर गेंद डाल रहे थे, और गेंद को दोनों तरफ स्विंग करा रहे थे।श् भारत की यह टेस्ट खेलने वाले देशों के खिलाफ अभी तक की सबसे बड़ी जीत है। टीम के प्रदर्शन पर कोहली ने कहा, श्हमने हर जगह अच्छा किया। हम खेल के हर विभाग में आगे थे। हमने लय हासिल कर ली है। हम वापसी करने के लिए जाने जाते हैं और यह इसका एक और उदाहरण है।

रोहित शर्मा ने कहा कि मैंने पहले भी बड़ी साझेदारियों का जिक्र किया है और यह मैच बदलने वाली साझेदारी थी। हमने अभी तक चार मैच जो खेले हैं उनमें सभी में बड़ी साझेदारी की है जिससे हम मैच में बने रहें। उन्होंने कहा, एक बार जब आप सेट हो जाते हो तो आपको इसका फायदा उठाना चाहिए और मैंने और रायडू ने किया। हम जितनी देर तक खेल सकते थे खेले। यह बाद में मैच विजयी साझेदारी साबित हुई। भारत ने इसी के साथ पांच मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 की बढ़त ले ली है। सीरीज का दूसरा मैच टाई रहा था।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like