उत्तराखंड कोविड_19 बुलेटिन: आज 58 मरीज़ों की मौत, 1687 नए कोविड-19 मरीज, स्वास्थ हुए मरीज़ों की आज की संख्या 4446

Please Share
देहरादून: उत्तराखंड में आज कोविड_19 केसेस में फिर कुछ कमी आई हैस्वास्थ विभाग द्वारा जारी, आज शाम 07:00 बजे की कोरोना बुलेटिन में 1687 नए कोविड-19 मरीज़ों की पुष्टि हुई है, जिसमें अल्मोड़ा ज़िले से 130, बागेश्वर ज़िले से 63, चमोली ज़िले से 203, चम्पावत ज़िले से 27, देहरादून ज़िले से 285, हरिद्वार ज़िले से 186, नैनीताल ज़िले से 176, पौड़ी ज़िले से 98, पिथौरागढ़ ज़िले से 215, रुद्रप्रयाग ज़िले से 34, टिहरी ज़िले से 80, उधमसिंह नगर ज़िले से 92 व उत्तरकाशी ज़िले से 98 संक्रमित मरीज़ पाए गए है। वहीँ आज स्वास्थ हुए मरीज़ों की संख्या 4446 रही। साथ ही उत्तराखंड राज्य में आज 58 मौतें हुई है। वहीँ अब एक्टिव मरीज़ों की घटके संख्या 31110 हुई है

यह भी पढ़ें: Video: उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार का जवानों के नाम महत्वपूर्ण सन्देश

कुल मिलाकर प्रदेश में अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 327112 हुई है। वहीँ अब तक स्वस्थ विभाग द्वारा जारी बुलिटेन में राज्य में कुल मिलाकर 6360 मौतें हुई है। वहीँ देहरादून ज़िले में अब 55 कंटेनमेंट जोन, हरिद्वार ज़िले में 29, नैनीताल में 8, पौड़ी ज़िले में 18, उधमसिंह नगर ज़िले में 49, चम्पावत ज़िले में 26, चमोली में 19, टिहरी ज़िले में 53, रूद्रप्रयाग ज़िले में 25, पिथौरागढ़ में 10, अल्मोड़ा ज़िले में 17 व उत्तरकाशी ज़िले में 60 कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए है

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने किया बड़कोट में कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण, वहीँ उत्तरकाशी में किया लगभग 52 करोड़ 37 लाख रूपये की 26 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

कोरोना बुलिटीन देखने के लिए क्लिक करें ⬇️

2021.05.29 Health Bulletin

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like