मिशन हौसला अभियान को सार्थक करती बागेश्वर पुलिस, स्वास्थ्य खराब होने पर थानाध्यक्ष काण्डा द्वारा बुजुर्ग व्यक्ति को हाॅस्पिटल ले जाकर करवाया गया उपचार

Please Share
दीपक जोशी की रिपोर्ट:
बागेश्वर: बागेश्वर पुलिस द्वारा जानकारी दी गयी कि आज दिनांकः 29-05-2021 को थानाध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद, थाना काण्डा पुलिस टीम के साथ थाना क्षेत्रान्तर्गत शान्ति व्यवस्था ड्यूटी में व्यस्त थे, तभी उन्हें कंट्रोल रूम से एक सूचना मिली। सूचना में बताया गया कि ग्राम लेकसुना में एक बुजुर्ग व्यक्ति धर्मानन्द कांडपाल का स्वास्थ्य खराब है, जिनका बी.पी. बढ़ने के साथ-साथ शरीर में कम्पन भी हो रही है। देखभाल के लिए घर में कोई न होने व वाहन सुविधा ना होने पर उनको उपचार हेतु चिकित्सालय ले जाना सम्भव नहीं हो पा रहा है।

मिशन हौसला अभियान को सार्थक करती बागेश्वर पुलिस, स्वास्थ्य खराब होने पर थानाध्यक्ष काण्डा द्वारा बुजुर्ग व्यक्ति को हाॅस्पिटल ले जाकर करवाया गया उपचार 2 Hindi News Bharat »

मिशन हौसला के तहत इस सूचना पर थानाध्यक्ष काण्डा तत्काल पुलिस टीम के साथ लेकसुना गांव गये एवं बुजुर्ग धर्मानन्द कांडपाल से मुलाकात की। स्वास्थ्य खराब होने से वो चलने-फिरने में असमर्थ थे, इस पर पुलिस टीम उनको सहारा देखकर गांव से सड़क मार्ग तक तथा वहां से थाने के वाहन में सी0एच0सी0 कांडा लाई। पुलिस टीम ने हाॅस्पिटल में धर्मानन्द कांडपाल को एडमिट कर उनका उपचार कराया गया तथा आवश्यक दवाईयां दिलाई गई।

मिशन हौसला अभियान को सार्थक करती बागेश्वर पुलिस, स्वास्थ्य खराब होने पर थानाध्यक्ष काण्डा द्वारा बुजुर्ग व्यक्ति को हाॅस्पिटल ले जाकर करवाया गया उपचार 3 Hindi News Bharat »

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड कोविड_19 बुलेटिन: आज 58 मरीज़ों की मौत, 1687 नए कोविड-19 मरीज, स्वास्थ हुए मरीज़ों की आज की संख्या 4446

तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा उनको सरकारी वाहन से घर पहुंचाया गया। घर पहुंचने पर उन्होंने पुलिस टीम को बताया कि काफी बुजुर्ग होने के कारण वो कोई काम नहीं कर पा रहे हैं तथा शरीर में भी कम्पन रहती है तथा घर में भी कोई देखभाल करने वाला नहीं है। इस पर थानाध्यक्ष द्वारा उन्हें कुछ दिनों के लिए राशन, सब्जी व अन्य आवश्यक सामग्री दी गई तथा उन्हें बताया गया कि स्वास्थ्य खराब होने या कोई और समस्या या सहायता की जरूरत होने पर वो ग्राम प्रधान, ग्राम प्रहरी या अपने पड़ोसियों के माध्यम से थाना पुलिस को सूचित करें। ताकि पुलिस समय पर उनकी हर सम्भव सहायता कर सके। साथ ही थानाध्यक्ष द्वारा उनके आस-पड़ोस में रहने वाले लोगों को भी इस सम्बन्ध में सूचना दिये जाने हेतु कहा गया।
पुलिस टीम द्वारा किये गए मानवीय कार्य के लिये बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा नम आंखों से पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए शुभ आशीस दिया गया। वहीं स्थानीय लोगों द्वारा भी पुलिस टीम के कार्य की सराहना की गई। गठित पुलिस टीम में थानाध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद, आरक्षी राजकुमार व आरक्षी मनोज कुमार शामिल थे। 

यह भी पढ़ें: Video: उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार का जवानों के नाम महत्वपूर्ण सन्देश

मिशन हौसला अभियान को सार्थक करती बागेश्वर पुलिस, स्वास्थ्य खराब होने पर थानाध्यक्ष काण्डा द्वारा बुजुर्ग व्यक्ति को हाॅस्पिटल ले जाकर करवाया गया उपचार 4 Hindi News Bharat »

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like