देहरादून: मथुरा फार्म के पास अचेत अवस्था में मिला व्यक्ति, डॉक्टर द्वारा किया गया मृत घोषित, आईटीबीपी सीमाद्वार में सैनिक के पद पर थे तैनात

Please Share
देहरादून: दून पुलिस से जानकारी प्राप्त हुई कि आज दिनांक 1 जून को मथुरा फार्म के पास नहर वाली रोड पर एक व्यक्ति अचेत अवस्था मे पड़ा था जिसको चीता द्वारा तुरंत 108 से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित किया गया। उक्त व्यक्ति की शिनाख्त दिगदर्शन पुत्र युद्धबीर निवासी नाथुवावाला, रायपुर उम्र 38 वर्ष के रूप में हुई है।
मृतक के संबंध में पुलिस द्वारा जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक वर्तमान में आईटीबीपी सीमाद्वार में सैनिक के पद पर तैनात था एवं शुक्रवार शाम आइटीबीपी सीमाद्वार से घर आया था एवं रविवार की सुबह घर से ड्यूटी के लिए चले गया था लेकिन शायद वह ड्यूटी नहीं पहुंच पाया। मृतक शादीशुदा है एवं मृतक की दो लड़कियां हैं। मृतक की पत्नी व बच्चे वर्तमान में चंडीगढ़ में रहते हैं एवं बालावाला में मृतक के माता-पिता निवास करते हैं।
मृतक के संबंध में पुलिस द्वारा गहनता से पता करने पर मालूमात हुआ कि मृतक शराब पीने का आदी था और अक्सर शराब पीकर कहीं भी पड़ा रहता था। मृतक के शव का पंचायत नामा पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Video: हरिद्वार-देहरादून में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए जमीन की तलाश, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने दिए अधिकारियों को निर्देश

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like