मसूरी घूमने आये प्रेमी जोड़े ने पंखे से लटक कर की आत्महत्या

Please Share

मसूरी: शहर के कुलङी क्षेत्र स्थित एक होटल में एक प्रेमी युगल ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की खबर के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जूट गई है। जानकारी के मुताबिक प्रेमी जोड़ा पंजाब के फरीदकोट से मसूरी घूमने आया हुआ था। मृतकों की पहचान अंग्रेज सिंह और रजो के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक प्रेमी जोड़ा मसूरी घूमने आया हुआ था। युवक-युवती शिवा पैलेस होटल में ठहरे हुए थे। ये दोनों यहां शिवा पैलेस के 103 नं. कमरे में ठहरे हुए थे। जानकारी के मुताबिक दोनों ने साथ में रात में खाना खाया। वहीं अगले दिन जब चेक आउट के टाइम पर दोनों कमरे बाहर नहीं निकले तो होटल कर्मीयों को संदेह हुआ जिसके बाद उन्होंने कमरे का दरवाजा तोड़ा। इस दौरान दोनों युवक युवती पंखे से लटके मिले। पुलिस के मुताबिक दोनों शादीशुदा हैं और घर से भागकर मसूरी आए थे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like