टिहरी पूर्व विधायक किशोर उपाध्याय के की टिहरी गढ़वाल क्रिकेट प्रीमियर लीग की घोषणा, पारितोषिक की भी घोषणा, हालात सामान्य होना पर खेले जाएंगे मैच

Please Share
नई टिहरी: टिहरी पूर्व विधायक व पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय पूरे तरह से टिहरी गढ़वाल में सक्रिय दिख रहे है। कुछ दिन पहले की उन्होने टिहरी गढ़वाल के ग्रामीण क्षेत्रों में 50 हजार मेडिकल किट्स वितरण का काम शरू किया था और अब टिहरी गढ़वाल क्रिकेट प्रीमियर लीग पर काम करना शरू किया है। उपाधयाय ने कहा है कि “टिहरी के युवा बड़े क्रिकेट खिलाड़ी बन सकें और राज्य, राष्ट्रीय व अंतर राष्ट्रीय स्तर पर टिहरी का नाम ऊँचा कर सकें, इसीलिए उन्होने इसकी अवधारणा की है।”
उपाध्याय ने बताया कि “ग्रामीण क्षेत्र का दौरा करने पर उन्होंने देखा कि क्रिकेट के प्रति बच्चों के लगाव को देखते हुये उनकी कोशिश है कि युवा क्रिकेट क्षितिज में स्थापित हो सकें, इसलिये गाँधी जी के गाँवों की अवधारणा के अनुरूप ग्राम स्तर से क्रिकेट प्रतियोगिताओं की प्रतिस्पर्द्धाओं का आयोजन किया जा रहा है, जिससे अपना कोदा-झँगोरा खाकर यहाँ के नौनिहाल राष्ट्रीय-अंतर राष्ट्रीय विभूति बन सकें।प्रतियोगितायें ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, ज़िला पंचायत व विधान सभा स्तर पर आयोजित की जा रही हैं, उसके बाद 28 श्रेष्ठ खिलाड़ियों को श्रेष्ठ क्रिकेट अकेदमी में प्रशिक्षण दिया जायेगा।”

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: डेंगू रोग की प्रभावी रोकथाम व नियंत्रण की बैठक, सभी विद्यालय अपने अध्यापकों के माध्यम से विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को डेंगू की रोकथाम के प्रति ऑनलाइन जागरूक करने का करें प्रयास-मुख्य सचिव

उपाध्याय ने बताया कि खिलाडियों को हर स्तर पर पारितोषिक दिये जाएँगे। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाली टीमों को क्रमशः एक लाख इक्यावन हज़ार, एक लाख एक हज़ार तथा इक्वावन हज़ार रुपये दिये जाएँगे। उन्होने बताया कि हालात सामान्य होना पर मैच जाएंगे
उपाध्याय ने जनता से इस नवीन प्रयोग को सफल बनाने ले लिए टिहरी के क्रिकेट जगत से जुड़े सभी सुधीजनों, आयोजकों व खेल प्रेमियों से सहयोग प्रदान करने का निवेदन किया है। उन्होने बताया कि वे इस सम्बन्ध में राज्य व राष्ट्रीय क्रिकेट संघों से बात कर टिहरी के इस प्रयोग को राष्ट्रीय स्तर पर ले जाएँगे, जिससे ग्रामीण भारत को लाभ मिल सके।
साथ ही उन्होने आज नरसिंह भगवान मन्दिर पाटा से क्रिकेट किट वितरण का शुभारम्भ भी किया है। इस कार्यक्रम में प. तिलकराम चमोली, लखबीर सिंह चौहान राजेंद्र डोभाल, सतीश चमोली, देवेंद्र नोडियाल , दिनेश चमोली, संदीप चमोली, सुभाष चमोली, पंकज भट्ट, विकाश चमोली, पंकज रतूड़ी, गणेश रतूड़ी आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: पिथौरागढ़: मिट्टी फेंकते समय 500 मीटर गहरी खाई में गिरा डम्पर, बाल-बाल बचा ड्राइवर

टिहरी पूर्व विधायक किशोर उपाध्याय के की टिहरी गढ़वाल क्रिकेट प्रीमियर लीग की घोषणा, पारितोषिक की भी घोषणा, हालात सामान्य होना पर खेले जाएंगे मैच 2 Hindi News Bharat »

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like