देहरादून: साले ने दीदी जीजा के घर में सीलिंग फैन पर चुन्नी लगाकर लगाई फांसी

Please Share
देहरादून: पुलिस द्वारा जानकारी प्राप्त हुई कि आज दिनांक 3 जून, 21 को थाना प्रेमनगर पर सूचना मिली की गुरुनानक एनक्लेव में एक लड़के ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है, जिसपर तत्काल थाना प्रेमनगर पुलिस घटनास्थल पर गई और एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। जहाँ पर पुलिस द्वारा देखा गया कि एक लड़का हेमंत सिंह पुत्र रमेश चंद, निवासी रामलीला मैदान खतरीयान बिजनौर, हाल निवासी A-1/34 गुरुनानक एनक्लेव, प्रेमनगर, उम्र 26 वर्ष ने अपने दीदी-जीजा के घर में सीलिंग फैन पर चुन्नी के माध्यम से फांसी लगा दी है। मृतक के माता-पिता भी बिजनौर से गुरुनानक एनक्लेव पहुंच गए हैं। मृतक के माता-पिता व परिजनों के समक्ष उपरोक्त का पंचायतनामा की कार्यवाही की गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand, Video: पहाड़ के हजारों गांवों को मिलेगा आप के अभियान से लाभ, हजारों किटों को लेकर गढ़वाल और कुमाऊं को लेकर वाहन किए रवाना – आप

मृतक के जीजा से पूछताछ करने पर जानकारी प्राप्त हुई थी कि मृतक डेढ साल से उनके पास रहता था तथा वर्तमान में नरेश डेरी बल्लूपुर चौक में काम करता था और वह पैसों को कमाता कम, खर्चा ज्यादा करता था। पूर्व में भी उसके द्वारा अपने मूल जनपद बिजनौर में लोगों से उधार लिया गया जो मृतक के पिता द्वारा चुकाया गया। मृतक इन्हीं बातों को लेकर टेंशन में रहता था। जिस कारण उसके द्वारा कल 2/3.6.21 की.रात्रि मे अपने दीदी-जीजा के घर पर आत्महत्या कर दी। तलाशी पर कोई सुसाइड नोट प्राप्त नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: बड़ी खबर: 18 दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों के लिए मुख्यमंत्री ने किए 90 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like