उत्तराखंड, Video: आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने रानीहाट व श्रीकोट श्रीनगर में किया निर्माणाधीन पुल व निर्माणाधीन स्टेडियम का किया निरीक्षण, दिए ये अहम निर्देश

Please Share
श्रीनगर: प्रदेश के उच्च शिक्षा, सहकारिता, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, प्रोटोकॉल (स्वतन्त्र प्रभार) मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज रेलवे द्वारा निर्माणाधीन रानीहाट पुल तथा श्रीकोट में निर्माणाधीन स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने पुल के निर्माण कार्य को माह अक्टूबर तक तथा स्टेडियम के निर्माण कार्य को सितम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश सम्बन्धित निर्माण दाई संस्था के पदाधिकारी को दिए।
डॉ. रावत ने एसडीएम श्रीनगर को निर्देशित करते हुए कहा कि पुल के समीप डंपिंग कूड़े का निस्तारण हेतु प्रपोजल बनाना सुनिश्चित करें। उन्होंने इस दौरान पुल के समीप रेन बसेरा का निरीक्षण करते हुए पुल एवं रेन बसेरा के समीप ग्रीन जोन बनाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सम्बन्धित प्रोजेक्ट मैनेजर से निर्माणाधीन पुल के सम्बंध ने जानकारी लेते हुए निर्माण कार्यों को आगामी तीन माह में पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने पुल के आसपास साफ-सफाई रखने के विशेष निर्देश भी दिए। उन्होंने आवारा पशुओं हेतु बनाये गए गौशाला में भी साफ-सफाई बनाए रखने को कहा।

यह भी पढ़ें: Video: देवस्थानम बोर्ड: मामला थमा नहीं, अब भाजपा विधायक विनोद चमोली ने देवस्थानम बोर्ड को लेकर दिया यह बयान

डॉ. रावत ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल श्रीकोट स्टेडियम का निरीक्षण करते हुए मैदान सम्बन्धित निमार्ण दाई संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर से स्टेडियम के सम्बंध में जानकारी लेते हुए निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ हरे स्टेडियम की सुरक्षा दीवार पर तार लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टेडियम तक पहुंचने के लिए मार्ग सुव्यवस्थित बनाने को कहा। स्टेडियम के समीप निर्मित शिल्पकार कल्याण समिति के सामुदायिक भवन का सौन्दर्यकरण करने के भी उन्होंने निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने विद्या मंदिर श्रीकोट व कोविड-19 टीकाकरण सेंटर का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारी से अभी तक लग चुके टीकाकरण की जानकारी ली।
इस अवसर पर मातबर सिंह रावत, अतर सिंह असवाल, एसडीएम श्रीनगर रविन्द्र विष्ट, तहसीलदार सुनील राज, बिकेजे के प्रोजेक्ट मैनेजर आफताब आलम, पीएमसी के प्रोजेक्ट मैनेजर सत्यजीत खंडूड़ी, गिरीश पैन्यूली, सुधीर जोशी, विनीत पोस्ती, गणेश भट्ट आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड कोविड19 बुलेटिन: आज 15 लोगों की मौत, 388 नए कोविड19 मरीज, स्वास्थ हुए मरीज़ों की संख्या 3242, अब तक ब्लैक फंगस मरीज़ों की संख्या 356

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like