Video: Uttarakhand: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने की जन समस्याओं एवं जन शिकायतों की सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर ही किया समाधान

Please Share
देहरादून: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हॉल में जन समस्याओं एवं जन शिकायतों को सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं का समाधान सरकार की पहली प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। मुख्यमंत्री के समक्ष सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत, आर्थिक सहायता, समाज कल्याण से संबधित पेंशन आदि अनेक समस्याएं लोगों ने रखी। मुख्यमंत्री ने समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये हैं।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand: पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने की समस्त जनपद एवं परिक्षेत्र प्रभारियों के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा, लम्बे समय से लम्बित विवेचनाओं का होगा अब तुरंत निस्तारण

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि जन समस्याओं की समय-समय पर नियमित रूप से सुनवाई की जायेगी और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों से पूरा फीडबैक लिया जायेगा। निर्धारित समयावधि में अधिकारियों को जन समस्याओं के समाधान करने के निर्देश दिये गये हैं। जिन समस्याओं को त्वरित समाधान हो सकता, उनका मौके पर अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिये गये हैं।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand: 7 PCS अधिकारियों में हुआ फेरबदल, देखें सूची

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड कैबिनेट के आज के बड़े फैसले, सीमित संख्या के साथ चार धाम यात्रा 1 जुलाई से

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like