पिथौरागढ़ वासियों के किया खुशखबरी, आपदा राहत कार्यों के लिए मुख्यमंत्री ने दी हैलीकॉप्टर तैनाती की स्वीकृति, साथ ही हेलीकाप्टर से वैकल्पिक यातायात के लिए भी प्रतिव्यक्ति तीन हजार का किराया किया निर्धारित

Please Share
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अतिवृष्टि एवं अन्य दैवीय आपदा के समय तत्काल राहत कार्यों हेतु पिथौरागढ़ में दो माह के लिये हैलीकॉप्टर तैनाती की स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिये है कि जब हेलीकाप्टर की आपदा राहत कार्यों के लिए आवश्यकता न हो तब हैलीकॉप्टर का उपयोग रियायती दरों पर भुगतान के आधार पर जन सामान्य हेतु वैकल्पिक यातायात के रूप में किया जाए। परंतु ऐसा तभी किया जाए जब हेलीकाप्टर की आपदा राहत कार्यों में जरूरत नहीं हो।
आपदा में प्रयुक्त घंटों के अतिरिक्त घंटों में हैलीकॉप्टर का उपयोग रियायती दरों पर भुगतान के आधार पर जन सामान्य हेतु वैकल्पिक यातायात के रूप में करने के लिए मुख्यमंत्री ने प्रतिव्यक्ति निर्धारिततीन हजार की किराये की दर को मंजूरी प्रदान की है। इस हैलीकॉप्टर को निर्धारित शर्तों के अधीन दो माह के लिये पिथौरागढ़ में तैनात किये जाने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिये हैं।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘पंचम राष्ट्रीय ई-चिंतन सत्र’ में किया प्रतिभाग, विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने पिछले वर्षों में भारतीय विदेश नीति में आए बदलावों और इसके प्रभाव की दी जानकारी

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like