Uttarakhand: कार पर बोल्डर गिरने से गुड़गांव सैलानी की हुई मौत

Please Share
ललित जोशी की रिपोर्ट;
नैनीताल: नैनीताल के समीप बजून मार्ग में आज एक बड़ा हादसा हो गया जिसमें गुड़गांव के एक पर्यटक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि उनकी पत्नी गम्भीर रूप से घायल हो गयी है।

 यह भी पढ़ें: Video: संसद में विपक्ष द्वारा जासूसी प्रकरण के सम्बन्ध में उत्पन्न गतिरोध के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कही यह बात

जानकारी के मुताबिक गुड़गांव से नैनीताल घुमने आ रहे हनुमंत तलवार जब अपनी कार संख्या HR26CW0789 से बजून के पास पहुंचे, तब उनकी कार के ऊपर पहाड़ी से एक बोल्डर आ गिरा, जिसकी वजह से गाड़ी चकनाचूर हो गयी और हनुमंत तलवार की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकी उनकी पत्नी मीना तलवार की गर्दन में गंभीर चोटें आईं है। मीना तलवार का प्राथमिक उपचार कर हल्द्वानी हायर सेंटर के लिए रेफर किया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like