पिथौरागढ़: दुःखद, 10 वर्षीय मासूम बालक को गुलदार ने बनाया निवाला, क्षेत्र में दहशत का माहौल

Please Share
दीपक जोशी की रिपोर्ट; 
पिथौरागढ़: गंगोलीहाट तहसील क्षेत्र से 10 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत पाली के (नलतुराडी) तोक में गुलदार ने 10 वर्षीय बच्चे को अपना निवाला बनाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पाली गांव निवासी 10 वर्षीय गोकुल उर्फ गणेश पुत्र अर्जुन राम अपनी 13 वर्षीय बहन के साथ घर से 300 मीटर दूर, दुकान से सामान लेकर आ रहे थे। दुकान से 100 मीटर नीचे घर की ओर झाड़ियों में छिपे गुलदार ने गोकुल पर हमला बोल दिया और उसे वहीं पर नोच लिया, जिस पर उसकी बहन चिल्लाई। हल्ला सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक गुलदार गोकुल के शव को क्षत-विक्षत कर झाडियों की ओर चला गया। यह घटना शाम 6:15 बजे की है। मृतक गोकुल दो भाई बहन थे। पिता मजदूरी करते हैं। गोकुल प्राथमिक विद्यालय पाली में कक्षा पांच का छात्र था।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand: कार पर बोल्डर गिरने से गुड़गांव सैलानी की हुई मौत

घटना की जानकारी मिलते ही वन, पुलिस तथा राजस्व की टीम मौके पर पहुंचे जिनके द्वारा बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पिथौरागढ़ भेजा गया। इससे पहले भी इस क्षेत्र में 1 वर्ष पूर्व गुलदार द्वारा 5 वर्षीय बच्चे को निवाला बनाया गया था तथा 3 वर्ष पूर्व इसी क्षेत्र में लगभग 8 वर्षीय बच्चे को गुलदार ने निवाला बनाया था। इसी क्षेत्र के बोयल गांव में एक व्यक्ति को घर में घुसकर गुलदार ने घायल कर दिया था।
स्थानीय लोगों द्वारा लगातार इस क्षेत्र में बढ़ती गुलदार की घटनाओं को लेकर आदमखोर घोषित करने की मांग की जाती रही है। आज भी उक्त क्षेत्र के लोगों द्वारा गुलदार को आदमखोर घोषित करने की मांग की जा रही है। वहीँ क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: Video: संसद में विपक्ष द्वारा जासूसी प्रकरण के सम्बन्ध में उत्पन्न गतिरोध के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कही यह बात

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like