काशीपुर के कैदी की कारागार में मौत पर हाईकोर्ट नैनीताल सख्त, एसएसपी, सीओ व जेल स्टाफ के तबादले के दिए आदेश, सीबीआई से भी जाँच कराने के आदेश

Please Share
ललित जोशी की रिपोर्ट;
नैनीताल: काशीपुर के कैदी प्रवेश कुमार की हल्द्वानी जेल में मौत के मामले को हाईकोर्ट नैनीताल ने गंभीरता से लिया है। न्यायाधीश रवींद्र मैठाणी की एकलपीठ ने कैदी की मौत की जांच सीबीआई से करने का आदेश पारित किया है। साथ ही इस मामले की जांच में लापरवाही बरतने पर एसएसपी नैनीताल, तत्कालीन पुलिस क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी और जेल के आरोपित बंदी रक्षकों के तबादले के आदेश पारित किए हैं।
हल्द्वानी उप कारागार में निरुद्ध कुंडेश्वरी काशीपुर निवासी प्रवेश कुमार पुत्र रघुवर दयाल की पुलिस अभिरक्षा में मौत हो गई थी। सीजेएम नैनीताल कोर्ट ने इस मामले में बंदी रक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ जेल अधीक्षक को नोटिस जारी किया था। यह मामला हाईकोर्ट भी पहुंचा था। कोर्ट के आदेश पर 31 मई को हल्द्वानी के अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रमेश सिंह मृतक की पत्नी भारती से इस बारे में गहन पूछताछ करते हुए बयान दर्ज किये थे। इस आशय की प्रतिलिपि आवश्यक कार्यवाही हेतु संबंधित थानाध्यक्ष को भी प्रेषित की गई थी।

यह भी पढ़ें: Video: मुख्यमंत्री धामी ने चारधाम व पर्यटन को लेकर की बड़ी गोषणा, करीब 200 करोड़ के पैकेज का ऐलान

कुंडेश्वरी काशीपुर निवासी प्रवेश कुमार पुत्र रघुवर दयाल को गाली-गलौज, मारपीट व पाक्सो एक्ट के तहत बीते चार मार्च को गिरफ्तार कर कुंडेश्वरी पुलिस द्वारा अगले दिन राजकीय चिकित्सालय में मेडिकल कराने के बाद जेल भेजा गया था। दो दिन बाद पुलिस अभिरक्षा में हल्द्वानी उप कारागार में बंद प्रवेश कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रवेश कुमार की मृत्यु के बाद उसकी पत्नी ने जेल प्रशासन समेत पुलिस के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like