Tokyo Olympics: भारतीय महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने टोक्यो ओलंपिक में जीता सिल्वर मेडल

Please Share
टोकयो (Tokyo Olympics Update): टोक्यो में चल रहे ओलंपिक खेलों का आज दूसरा दिन है। दूसरे दिन भारत के कई अहम मुकाबले हैं, जिसमें तीरंदाजी, निशानेबाजी, बैडमिंटन, हॉकी, जूडो, रोइंग, टेबल टेनिस, टेनिस, वेटलिफ्टिंग कई मुकाबले शामिल हैं। भारतीय महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने तोक्यो ओलिंपिक में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। मीराबाई ने 49 किलोग्राम वर्ग में पदक अपने नाम किया।
मीराबाई चानू ने ओलिंपिक खेलों की भारोत्तोलन प्रतियोगिता में पदक का भारत का 21 साल का इंतजार खत्म किया। चानू ने क्लीन एवं जर्क में 115 किग्रा और स्नैच में 87 किग्रा से कुल 202 किग्रा वजन उठाकर रजत पदक अपने नाम किया।

यह भी पढ़ें: राहुल गाँधी ने कहा “मुझे यूपी का आम पसंद नहीं”, योगी आदित्यनाथ बोले “आपके विभाजनकारी संस्कारों से पूरा देश परिचित”

इससे पहले कर्णम मल्लेश्वरी ने सिडनी ओलंपिक 2000 में देश को भारोत्तोलन में कांस्य पदक दिलाया था। चीन की होऊ झिऊई ने कुल 210 किग्रा (स्नैच में 94 किग्रा, क्लीन एवं जर्क में 116 किग्रा) से स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इंडोनेशिया की ऐसाह विंडी कांटिका ने कुल 194 किग्रा का वजन उठाकर कांस्य पदक हासिल किया।
भारतीय की पुरुष हॉकी टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया है। वहीँ निशानेबाज सौरभ चौधरी ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को कांटे के मुकाबले में 3-2 से हरा दिया है। भारत की जीत के हीरो हरमनप्रीत रहे। उन्होंने दो गोल किए। वहीं सौरभ चौधरी भी 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में पहुंच गए हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like