Video: मुख्यमंत्री धामी ने टोकियो ओलंपिक में प्रतिभाग करने वाली भारतीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया से बात कर उनके शानदार प्रदर्शन पर दी बधाई, करी 25 लाख देने की घोषणा

Please Share
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से टोकियो ओलंपिक में प्रतिभाग करने वाली भारतीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया से बात कर शानदार प्रदर्शन के लिए वंदना एवं महिला हॉकी टीम में प्रतिभाग करने वाली सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को मनोबल बनाए रखने को कहा।
मुख्यमंत्री ने कहा की वंदना कटारिया के शानदार प्रदर्शन से सबका मान सम्मान बढ़ा है। मुख्यमंत्री ने वंदना को टोकियाे से वापस आते ही मुख्यमंत्री आवास में मिलने हेतु आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने कहा की खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य में नई खेल नीति बनाई जा रही है। जिसमें विभिन्न खेलों में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Police: सोशल मीडिया पर झूठी खबर वायरल करने वाले हो जाएँ सावधान, सोशल मीडिया इन्टरवेंशन सेल का होगा गठन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय महिला हाॅकी टीम की खिलाङी वंदना कटारिया को 25 लाख रुपए दिये जाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि वंदना कटारिया को तीलू रोतेली पुरस्कार से भी सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने वंदना कटारिया के भाई सौरभ कटारिया से भी फोन से वार्ता कर वंदना के शानदार प्रदर्शन पर बधाई दी।
भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने उनके उत्साह वर्धन पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सचिव हरि चंद्र सेमवाल भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलना शहीदों की शान में गुस्ताखी, प्रधानमंत्री रहते हुए देश हित में लिए गए फैसले के कारण हुई थी राजीव गांधी की हत्या -मोर्चा

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like