Uttarakhand: Video; श्रम कानूनों को लेकर मजदूर संगठनों ने किया प्रदर्शन

Please Share
नरेश  नौटियाल की रिपोर्ट;
मसूरी: देश व्यापी प्रदर्शन को लेकर आल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस मसूरी ने भगत सिंह चौक पर श्रम कानून को लेकर संयुक्त ट्रेड समन्वय समिति द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
मजदूर नेताओं का कहना था कि केंद्र सरकार श्रम कानूनों में छेड़छाड़ कर श्रमिकों के साथ अन्याय कर रही है, जिसके विरोध में आज पूरे भारतवर्ष में सभी मजदूर संगठनों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि होटल कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन बढाया जाय और जो कोरोना काल में श्रमिक बेघर हुए है, उन्हें रोजगार उपलब्ध करा दिया जाय।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand: हरिद्वार में बनाया जाएगा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सेवा सदन, कुटुम्ब पेंशन (family pension) अब कहलाएगी सम्मान पेंशन

यह भी पढ़ें: Ranikhet: Video: केआरसी ब्रास बैंड ने गांधी कुटीर ताड़ीखेत में बिखेरी मधुर स्वर लहरी

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like